शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या:प्रेमिका और उसकी मां हिरासत में, पति के छोड़ने पर मायके में रह रही थी

शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या:प्रेमिका और उसकी मां हिरासत में, पति के छोड़ने पर मायके में रह रही थी

गोपालगंज में शनिवार रात शादीशुदा प्रमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका और उसकी मां को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना महमदपुर थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव की है। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज गांव निवासी बादल कुमार सिंह (24) के रूप में हुई है। बादल कुमार सिंह की लगभग दो साल पहले इंस्टाग्राम पर काजल कुमारी से मुलाकात हुई। वो महमदपुर थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से बात करते करता बादल और काजल की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 2 साल की बेटी की मां है गर्लफ्रेंड हालांकि, काजल पहले से शादीशुदा थी और उसकी दो साल की एक बेटी भी है। वहीं अफेयर शुरू होने के बाद युवक ने एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर काजल के पति को भेज दिया, जिसके बाद पति ने उसे छोड़ दिया। तब से युवती अपनी बेटी के साथ अपने मायके में रह रही थी। वहीं 16 मई की रात काजल ने बादल को मिलने के लिए अपने घर बुलाया। युवक सबसे छुप के चुपचाप वहां पहुंचा। हालांकि, देर रात घर में युवक की मौजूदगी की भनक गर्लफ्रेंड के परिजन और स्थानीय लोगों को लग गई। परिजन ने प्रमी की पीट-पीटकर की हत्या इसके बाद घरवालों ने युवक को बंधक बना लिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। युवक को तब तक पीटा गया, जब तक कि उसकी मौके पर ही मौत नहीं हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अनुमंडल पुलिस पधाधिकारी ने राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मुख्य संदिग्ध के तौर पर काजल और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। गोपालगंज में शनिवार रात शादीशुदा प्रमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका और उसकी मां को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना महमदपुर थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव की है। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज गांव निवासी बादल कुमार सिंह (24) के रूप में हुई है। बादल कुमार सिंह की लगभग दो साल पहले इंस्टाग्राम पर काजल कुमारी से मुलाकात हुई। वो महमदपुर थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से बात करते करता बादल और काजल की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 2 साल की बेटी की मां है गर्लफ्रेंड हालांकि, काजल पहले से शादीशुदा थी और उसकी दो साल की एक बेटी भी है। वहीं अफेयर शुरू होने के बाद युवक ने एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर काजल के पति को भेज दिया, जिसके बाद पति ने उसे छोड़ दिया। तब से युवती अपनी बेटी के साथ अपने मायके में रह रही थी। वहीं 16 मई की रात काजल ने बादल को मिलने के लिए अपने घर बुलाया। युवक सबसे छुप के चुपचाप वहां पहुंचा। हालांकि, देर रात घर में युवक की मौजूदगी की भनक गर्लफ्रेंड के परिजन और स्थानीय लोगों को लग गई। परिजन ने प्रमी की पीट-पीटकर की हत्या इसके बाद घरवालों ने युवक को बंधक बना लिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। युवक को तब तक पीटा गया, जब तक कि उसकी मौके पर ही मौत नहीं हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अनुमंडल पुलिस पधाधिकारी ने राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मुख्य संदिग्ध के तौर पर काजल और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *