नालंदा में बिहटा-सरमेरा मार्ग पर नगरनौसा थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप सोमवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 19 साल के बाइक सवार युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के जागो बीघा निवासी इंदु राम के पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में मृतक के चाचा ऋतु राम ने बताया कि संजीव नगरनौसा बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बाइक से घर (जागो बीघा) से नगरनौसा मिठाई दुकान जा रहा था। इसी बीच नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक बेलगाम ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि संजीव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। महज एक साल पहले हुई थी शादी, सदमे में पत्नी संजीव की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। संजीव का विवाह एक साल पहले ही 5 मई 2025 को बेना थाना क्षेत्र के सिरनाम गांव निवासी मोहन राम की पुत्री पुनीता कुमारी के साथ हुआ था। अभी उनकी कोई संतान भी नहीं थी। पति की इस असामयिक मौत की खबर से पत्नी पुनीता कुमारी गहरे सदमे में है और बदहवास हो गई है। घर-आंगन में जो खुशियां एक साल पहले आई थीं, वे अचानक मातम में बदल गई हैं। ट्रक जब्त, चालक की तलाश जारी मामले की जानकारी देते हुए नगरनौसा थानाध्यक्ष शशि मिश्रा ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। नालंदा में बिहटा-सरमेरा मार्ग पर नगरनौसा थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप सोमवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 19 साल के बाइक सवार युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के जागो बीघा निवासी इंदु राम के पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में मृतक के चाचा ऋतु राम ने बताया कि संजीव नगरनौसा बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बाइक से घर (जागो बीघा) से नगरनौसा मिठाई दुकान जा रहा था। इसी बीच नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक बेलगाम ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि संजीव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। महज एक साल पहले हुई थी शादी, सदमे में पत्नी संजीव की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। संजीव का विवाह एक साल पहले ही 5 मई 2025 को बेना थाना क्षेत्र के सिरनाम गांव निवासी मोहन राम की पुत्री पुनीता कुमारी के साथ हुआ था। अभी उनकी कोई संतान भी नहीं थी। पति की इस असामयिक मौत की खबर से पत्नी पुनीता कुमारी गहरे सदमे में है और बदहवास हो गई है। घर-आंगन में जो खुशियां एक साल पहले आई थीं, वे अचानक मातम में बदल गई हैं। ट्रक जब्त, चालक की तलाश जारी मामले की जानकारी देते हुए नगरनौसा थानाध्यक्ष शशि मिश्रा ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


