पटना में सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था युवक:ट्रांसपोर्टर से विवाद में मारपीट का आरोप, PMCH में इलाज करकार भाई के पास लौटा

पटना में सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था युवक:ट्रांसपोर्टर से विवाद में मारपीट का आरोप, PMCH में इलाज करकार भाई के पास लौटा

पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के ज्ञान गंगा के पीछे वाली गली में एक युवक लहूलुहान स्थिति में सड़क पर पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि मारपीट के बाद घायल है। बीच सड़क पर युवक को देखकर वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। विवाद के कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल युवक को पुलिस PMCH लेकर पहुंची है। पीड़ित की माने तो उसने भागने का प्रयास किया। लेकिन दूसरे ट्रांसपोर्टर के ग्रुप के लोगों ने उसे चारों तरफ से घर कर मारपीट की। बुरी तरह से जख्मी करके सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गए।मारने वाले 15 से 20 की संख्या में थे। औरंगाबाद का रहने वाला है युवक टाउन DSP 1 राजेश रंजन ने बताया कि घायल की पहचान सौरभ शर्मा दाउदपुर औरंगाबाद के रहने वाले के तौर पर हुई है। फिलहाल घायल युवक खतरे से बाहर है। इलाज करवाके अपने भाई के कमरे पर गया है। उसके द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। ट्रांसपोर्टर और उसके बीच में विवाद था कल थाने पर पहुंचकर आवेदन देने की बात कही गई है। उसने बताया है कि ट्रांसपोर्टर के बीच में विवाद था। इसी विवाद में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के ज्ञान गंगा के पीछे वाली गली में एक युवक लहूलुहान स्थिति में सड़क पर पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि मारपीट के बाद घायल है। बीच सड़क पर युवक को देखकर वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। विवाद के कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल युवक को पुलिस PMCH लेकर पहुंची है। पीड़ित की माने तो उसने भागने का प्रयास किया। लेकिन दूसरे ट्रांसपोर्टर के ग्रुप के लोगों ने उसे चारों तरफ से घर कर मारपीट की। बुरी तरह से जख्मी करके सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गए।मारने वाले 15 से 20 की संख्या में थे। औरंगाबाद का रहने वाला है युवक टाउन DSP 1 राजेश रंजन ने बताया कि घायल की पहचान सौरभ शर्मा दाउदपुर औरंगाबाद के रहने वाले के तौर पर हुई है। फिलहाल घायल युवक खतरे से बाहर है। इलाज करवाके अपने भाई के कमरे पर गया है। उसके द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। ट्रांसपोर्टर और उसके बीच में विवाद था कल थाने पर पहुंचकर आवेदन देने की बात कही गई है। उसने बताया है कि ट्रांसपोर्टर के बीच में विवाद था। इसी विवाद में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *