अशोकनगर में चलती बाइक से गिरी महिला की मौत:कुत्ता सामने आने पर ब्रेक लगाया तो उछलकर गिरी, सिर में चोट लगने गई जान

अशोकनगर में चलती बाइक से गिरी महिला की मौत:कुत्ता सामने आने पर ब्रेक लगाया तो उछलकर गिरी, सिर में चोट लगने गई जान

अशोकनगर में विदिशा रोड स्थित त्रिदेव मंदिर के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। चलती बाइक से अचानक गिरने के कारण 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया और चालक ने ब्रेक लगाया, जिससे महिला संतुलन खोकर गिर पड़ी और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे
मृतका की पहचान भागबाई पति लालाराम बंजारा (50), निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है। घटना के समय बाइक पर दो अन्य युवक भी सवार थे, जो घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव की महिला से मिलने गई थी परिजनों ने बताया कि गांव की एक महिला को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी महिला के परिजन भागबाई को अस्पताल से गांव लेकर आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे और बाद में थाने जाकर आरोप लगाए, हालांकि कुछ समय बाद वे वापस लौट आए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *