तेज रफ्तार कार ने चाय दुकानदार को रौंदा, मौत:सीवान में इलाज के समय गई जान, CCTV फुटेज चेक कर रही पुलिस

तेज रफ्तार कार ने चाय दुकानदार को रौंदा, मौत:सीवान में इलाज के समय गई जान, CCTV फुटेज चेक कर रही पुलिस

सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी मोड़ के समीप शुक्रवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक चाय दुकानदार की मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने साइकिल से घर लौट रहे चाय दुकानदार को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के क्रम में शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे मृतक की पहचान अयोध्यापुरी निवासी राजन गुप्ता के रूप में हुई है। वह सीवान मंडल कारा के सामने चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। मृतक के भाई ने बताया कि शुक्रवार की रात दुकान बंद करने के बाद राजन साइकिल से घर लौट रहे थे। वह भी उनके पीछे-पीछे आ रहे थे। जैसे ही राजन अपने मोहल्ले की गली की ओर मुड़े, उसी दौरान तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह कई फीट दूर उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। राजन को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया परिजनों के अनुसार घायल अवस्था में राजन को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम लेकर गए तथा इलाज शुरू हुआ लेकिन आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस ने शनिवार सुबह सदर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराकर परिजनों को सौंप दिया। मुफ्फसिल थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी मोड़ के समीप शुक्रवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक चाय दुकानदार की मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने साइकिल से घर लौट रहे चाय दुकानदार को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के क्रम में शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे मृतक की पहचान अयोध्यापुरी निवासी राजन गुप्ता के रूप में हुई है। वह सीवान मंडल कारा के सामने चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। मृतक के भाई ने बताया कि शुक्रवार की रात दुकान बंद करने के बाद राजन साइकिल से घर लौट रहे थे। वह भी उनके पीछे-पीछे आ रहे थे। जैसे ही राजन अपने मोहल्ले की गली की ओर मुड़े, उसी दौरान तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह कई फीट दूर उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। राजन को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया परिजनों के अनुसार घायल अवस्था में राजन को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम लेकर गए तथा इलाज शुरू हुआ लेकिन आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस ने शनिवार सुबह सदर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराकर परिजनों को सौंप दिया। मुफ्फसिल थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *