मारपीट में घायल शख्स की इलाज के दौरान मौत:मधुबनी में शादी समारोह में हुआ था विवाद, 10 दिन से अस्पताल में थे भर्ती

मारपीट में घायल शख्स की इलाज के दौरान मौत:मधुबनी में शादी समारोह में हुआ था विवाद, 10 दिन से अस्पताल में थे भर्ती

मधुबनी में शादी समारोह के दौरान हुए मारपीट में घायल शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बड़ा लड्डूगामा गांव की है। मृतक की पहचान इस्लाम नदाफ(66) के रूप में हुई है। मृतक के परिजन ने बताया कि यह घटना 10 मई को गांव में आयोजित एक शादी समारोह में हुई थी। मो. नियाज़ अपने दोस्त के साथ समारोह में शामिल हुए थे। डांस के दौरान हुई धक्का-मुक्की जल्द ही विवाद में बदल गई, जिसके बाद कुछ लोगों ने मो. नियाज़ के साथ मारपीट की। इस घटना में ओम प्रकाश नामक एक युवक भी घायल हो गया था। परिजनों के अनुसार, उसी शाम करीब 50 लोगों का एक समूह मो. नियाज़ के घर पहुंचा और वहां भी मारपीट की। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे इस्लाम नदाफ गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव उन्हें तत्काल इलाज के लिए बेनीपट्टी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था। कुछ दिनों के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। इस्लाम नदाफ की मौत की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। मधुबनी में शादी समारोह के दौरान हुए मारपीट में घायल शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बड़ा लड्डूगामा गांव की है। मृतक की पहचान इस्लाम नदाफ(66) के रूप में हुई है। मृतक के परिजन ने बताया कि यह घटना 10 मई को गांव में आयोजित एक शादी समारोह में हुई थी। मो. नियाज़ अपने दोस्त के साथ समारोह में शामिल हुए थे। डांस के दौरान हुई धक्का-मुक्की जल्द ही विवाद में बदल गई, जिसके बाद कुछ लोगों ने मो. नियाज़ के साथ मारपीट की। इस घटना में ओम प्रकाश नामक एक युवक भी घायल हो गया था। परिजनों के अनुसार, उसी शाम करीब 50 लोगों का एक समूह मो. नियाज़ के घर पहुंचा और वहां भी मारपीट की। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे इस्लाम नदाफ गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव उन्हें तत्काल इलाज के लिए बेनीपट्टी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था। कुछ दिनों के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। इस्लाम नदाफ की मौत की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *