गयाजी जिले के कोंच के आंती थाना क्षेत्र के बरई गांव में शनिवार रात एक सड़क हादसे में नवविवाहित युवक संतु कुमार (19) की मौत हो गई। वह अपने पिता अखिलेश्वर यादव के इकलौते पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, संतु कुमार गुरारू से अपने गांव बरई लौट रहे थे। बरई सूर्य मंदिर से कुछ दूरी पर उनकी मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दुर्घटना में संतु गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत गुरारू के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया। गया में इलाज के दौरान संतु कुमार ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि संतु कुमार की शादी मात्र 10 दिन पहले ही हुई थी। आंती थाना प्रभारी सुदेह कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार किया। गयाजी जिले के कोंच के आंती थाना क्षेत्र के बरई गांव में शनिवार रात एक सड़क हादसे में नवविवाहित युवक संतु कुमार (19) की मौत हो गई। वह अपने पिता अखिलेश्वर यादव के इकलौते पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, संतु कुमार गुरारू से अपने गांव बरई लौट रहे थे। बरई सूर्य मंदिर से कुछ दूरी पर उनकी मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दुर्घटना में संतु गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत गुरारू के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया। गया में इलाज के दौरान संतु कुमार ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि संतु कुमार की शादी मात्र 10 दिन पहले ही हुई थी। आंती थाना प्रभारी सुदेह कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार किया।


