भागलपुर में तेज रफ्तार बाइक ने राजमिस्त्री को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में इलाज के लिए मायागंज में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मनोहर यादव(56) के तौर पर हुई है। घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नाव घाट के पास की है। मृतक के भतीजे राजेश कुमार यादव ने बताया कि चाचा काम करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में पहले प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। काफी कोशिश के बाद भी जान नहीं बची। सिर में गंभीर चोट लगी थी। आरोपी की तलाश जारी मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जिस बाइक से टक्कर हुई वो मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के तौसीफ खान की है। जिसकी तलाश की जा रही है। मौत के बाद पत्नी अनिता देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। भागलपुर में तेज रफ्तार बाइक ने राजमिस्त्री को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में इलाज के लिए मायागंज में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मनोहर यादव(56) के तौर पर हुई है। घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नाव घाट के पास की है। मृतक के भतीजे राजेश कुमार यादव ने बताया कि चाचा काम करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में पहले प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। काफी कोशिश के बाद भी जान नहीं बची। सिर में गंभीर चोट लगी थी। आरोपी की तलाश जारी मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जिस बाइक से टक्कर हुई वो मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के तौसीफ खान की है। जिसकी तलाश की जा रही है। मौत के बाद पत्नी अनिता देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।


