पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: सीवान से दिल्ली जा रही कार आजमगढ़ में ट्रेलर से टकराई, 5 लोगों की मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: सीवान से दिल्ली जा रही कार आजमगढ़ में ट्रेलर से टकराई, 5 लोगों की मौत

Purvanchal Expressway Accident: सीवान से दिल्ली जा रही एक कार शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आजमगढ़ में खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

Purvanchal Expressway Accident बिहार के सीवान से दिल्ली जा रही कार शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आजमगढ़ में एक ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग बिहार के सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर कार की रफ्तार करीब 135 किलोमीटर प्रति घंटा थी। मृतकों की पहचान मनीष कुमार श्रीवास्तव (43), कंचन देवी (40) (पत्नी मनीष कुमार श्रीवास्तव), आस्था कुमारी (16) और अदिति (11) (दोनों पुत्रियां) के रूप में हुई है, जबकि एक शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

कंटेनर से टकराई कार, एक किलोमीटर तक घसीटता रहा वाहन

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 238 के पास हुए हादसे को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दुर्घटना चालक को झपकी आने के कारण हुई। बताया जा रहा है कि कार मनीष श्रीवास्तव (38) चला रहे थे, जिन्हें अचानक नींद आ गई, जिससे वाहन सीधे कंटेनर में जा घुसा। हादसे के बाद कंटेनर चालक को भी इसकी जानकारी नहीं हुई और वह कार को करीब एक किलोमीटर तक घसीटता चला गया। बाद में लोगों की सूचना पर पुलिस ने कंटेनर को रुकवाया, तब जाकर उसे हादसे की जानकारी हुई।

परिजनों को दी गई सूचना

कंधरापुर थाना पुलिस के अनुसार, क्रेन की मदद से कार को काटकर उसमें फंसे शवों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से मोर्चरी भेजा गया। पुलिस ने हादसे की सूचना बिहार के सीवान जिले के सिसवन में रहने वाले मनीष के परिजनों को दे दी है, जिसके बाद परिवार के सदस्य आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव उन्हें सौंप दिए जाएंगे। पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी लोग बिहार के सीवान में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और वे फरीदाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर राजस्थान नंबर की एक ट्रेलर से उनकी कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार 2 पुरुष, 1 महिला और 2 बच्चियों की मौत हो गई।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *