किशनगंज शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने प्रभारी थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है। हाल ही में शहर के तीन अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन घटनाओं के मद्देनजर एसपी संतोष कुमार ने सदर थाना का निरीक्षण किया था और बाइक चोरी के मामलों की समीक्षा की थी। उन्होंने इन मामलों को गंभीरता से लिया है। पहली घटना 11 मई को हुई पहली घटना 11 मई को कजलामनी निवासी श्रवण बास्की के साथ हुई। वे अपनी बाइक से चूड़ी पट्टी बाजार सब्जी खरीदने गए थे। हाट के पास बाइक खड़ी कर वे सब्जी लेने चले गए, लेकिन लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई। दूसरी घटना 14 मई को दूसरी घटना 14 मई को बेलवा सालकी में घटी, जहां से एक अपाची बाइक चोरी हो गई। बाइक मालिक ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक सालकी में एक पान की दुकान के पास खड़ी कर मछली खरीदने गए थे। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, जिससे आरोपियों की पहचान में मदद मिल सकती है। तीसरी घटना 12 मई को तीसरी घटना 12 मई को कोर्ट के पास हुई। अर्राबारी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बाइक कोर्ट के पास खड़ी कर अधिवक्ता से मिलने गए थे। कुछ देर बाद बाहर आने पर उन्हें अपनी बाइक नहीं मिली। उन्होंने भी सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शहर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस बाइक चोरी गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इन घटनाओं पर एसपी ने भी संज्ञान लिया था। इसी क्रम में, गुरुवार को किशनगंज सदर थाना में पदस्थापित एक अवर निरीक्षक को गृहभेदन और मोटरसाइकिल चोरी से संबंधित मामलों के अनुसंधान में खानापूर्ति करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। साथ ही प्रभारी थानाध्यक्ष निसार अहमद व सर्किल इंस्पेक्टर से भी एसपी ने स्पष्टीकरण की मांग की है।हाल के दिनों में सदर थाना में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना को एसपी संतोष कुमार ने भी गंभीरता से लिया है। किशनगंज शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने प्रभारी थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है। हाल ही में शहर के तीन अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन घटनाओं के मद्देनजर एसपी संतोष कुमार ने सदर थाना का निरीक्षण किया था और बाइक चोरी के मामलों की समीक्षा की थी। उन्होंने इन मामलों को गंभीरता से लिया है। पहली घटना 11 मई को हुई पहली घटना 11 मई को कजलामनी निवासी श्रवण बास्की के साथ हुई। वे अपनी बाइक से चूड़ी पट्टी बाजार सब्जी खरीदने गए थे। हाट के पास बाइक खड़ी कर वे सब्जी लेने चले गए, लेकिन लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई। दूसरी घटना 14 मई को दूसरी घटना 14 मई को बेलवा सालकी में घटी, जहां से एक अपाची बाइक चोरी हो गई। बाइक मालिक ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक सालकी में एक पान की दुकान के पास खड़ी कर मछली खरीदने गए थे। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, जिससे आरोपियों की पहचान में मदद मिल सकती है। तीसरी घटना 12 मई को तीसरी घटना 12 मई को कोर्ट के पास हुई। अर्राबारी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बाइक कोर्ट के पास खड़ी कर अधिवक्ता से मिलने गए थे। कुछ देर बाद बाहर आने पर उन्हें अपनी बाइक नहीं मिली। उन्होंने भी सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शहर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस बाइक चोरी गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इन घटनाओं पर एसपी ने भी संज्ञान लिया था। इसी क्रम में, गुरुवार को किशनगंज सदर थाना में पदस्थापित एक अवर निरीक्षक को गृहभेदन और मोटरसाइकिल चोरी से संबंधित मामलों के अनुसंधान में खानापूर्ति करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। साथ ही प्रभारी थानाध्यक्ष निसार अहमद व सर्किल इंस्पेक्टर से भी एसपी ने स्पष्टीकरण की मांग की है।हाल के दिनों में सदर थाना में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना को एसपी संतोष कुमार ने भी गंभीरता से लिया है।


