बक्सर में 16 साल की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में बुधवार को हुई है। मृतका की पहचान बबलू उपाध्याय की बेटी श्वेता कुमारी (16) के रूप में हुई है। वह इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी कर आगे कॉलेज में एडमिशन की तैयारी कर रही थी। अज्ञात हमलावर ने बच्ची को निशाना बनाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानें पूरी घटना… दरवाजा खोलते ही मारी गोली जानकारी के अनुसार, दोपहर में घर के सदस्य आराम कर रहे थे। तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। श्वेता ने जैसे ही दरवाजा खोला, बाहर खड़े एक युवक ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद श्वेता जान बचाने के लिए घर के अंदर भागी, लेकिन पीठ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुका था। खून का बदला खून चाहिए या तो आरोपी को फांसी होना चाहिए – चाचा सोनू उपाध्याय चाचा सोनू उपाध्याय ने कहा, ‘3 महीने पहले श्वेता अपने सहेली के साथ चौगाई पढ़ने गई थी, बीच रास्ते में ही उसकी साइकिल पंचर हो गई। उसकी सहेली ने बाइक लेकर अपने भाई को बुलाया और साइकिल वही एक जान पहचान के आदमी के घर रखा, वो लोग जब बाइक पर बैठ घर आने लगी तो आरोपी उसे रोक दिया। सहेली के बाइक पर बैठने को लेकर सहेली के भाई और इसके साथ मारपीट करने लगा।’ ‘जिसके बाद सहेली के भाई द्वारा भी आरोपी को अपने साथियों से पिटवा दिया गया। इसके बाद से ही वह घर आकर कई बार गोली मारने का धमकी दे चुका था। 4 दिन से गांव में नई बाइक और पिस्टल लेकर घूम रहा था।’ ‘आज दोपहर में सभी लोग घर में आराम कर रहे थे। श्वेता कपड़ा धो रही थी, घर का तभी दरवाजा खटखटाया अंदर से श्वेता बोली कौन है कोई आवाज नहीं आने पर दरवाजा खोल कर जैसे ही देखना चाहा वह गोली चला दिया। तब तक लड़की मां भी पहुंच गई। भागते हुए लड़के कुछ दूर पीछा किया लेकिन वह भाग गया। लेकिन भाभी ने उसको पहचान लिया।’ ‘पुलिस ने आश्वासन दिया है कि 24 घंटे के अंदर सभी मुजरिम को पकड़ लिया जाएगा। मैंने पुलिस से कहा कि खून का बदला खून चाहिए या तो आरोपी को फांसी होना चाहिए।’ मौके पर पहुंचे बक्सर SP घटना के बाद गांव वालों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पोलस्त कुमार और रवि कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए बक्सर SP शुभम आर्य ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की भी आशंका – SP पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी परिचय से जुड़ा लग रहा है। आरोपी युवक और मृतका एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और वे एक-दूसरे को जानते थे। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की भी आशंका है, हालांकि पुलिस ने इसे जांच का विषय बताया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, आरोपी के परिवार का पूर्व में भी विवादों से जुड़ा इतिहास रहा है और उन पर पीड़ित पक्ष को प्रताड़ित करने के आरोप लगते रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बक्सर में 16 साल की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में बुधवार को हुई है। मृतका की पहचान बबलू उपाध्याय की बेटी श्वेता कुमारी (16) के रूप में हुई है। वह इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी कर आगे कॉलेज में एडमिशन की तैयारी कर रही थी। अज्ञात हमलावर ने बच्ची को निशाना बनाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानें पूरी घटना… दरवाजा खोलते ही मारी गोली जानकारी के अनुसार, दोपहर में घर के सदस्य आराम कर रहे थे। तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। श्वेता ने जैसे ही दरवाजा खोला, बाहर खड़े एक युवक ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद श्वेता जान बचाने के लिए घर के अंदर भागी, लेकिन पीठ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुका था। खून का बदला खून चाहिए या तो आरोपी को फांसी होना चाहिए – चाचा सोनू उपाध्याय चाचा सोनू उपाध्याय ने कहा, ‘3 महीने पहले श्वेता अपने सहेली के साथ चौगाई पढ़ने गई थी, बीच रास्ते में ही उसकी साइकिल पंचर हो गई। उसकी सहेली ने बाइक लेकर अपने भाई को बुलाया और साइकिल वही एक जान पहचान के आदमी के घर रखा, वो लोग जब बाइक पर बैठ घर आने लगी तो आरोपी उसे रोक दिया। सहेली के बाइक पर बैठने को लेकर सहेली के भाई और इसके साथ मारपीट करने लगा।’ ‘जिसके बाद सहेली के भाई द्वारा भी आरोपी को अपने साथियों से पिटवा दिया गया। इसके बाद से ही वह घर आकर कई बार गोली मारने का धमकी दे चुका था। 4 दिन से गांव में नई बाइक और पिस्टल लेकर घूम रहा था।’ ‘आज दोपहर में सभी लोग घर में आराम कर रहे थे। श्वेता कपड़ा धो रही थी, घर का तभी दरवाजा खटखटाया अंदर से श्वेता बोली कौन है कोई आवाज नहीं आने पर दरवाजा खोल कर जैसे ही देखना चाहा वह गोली चला दिया। तब तक लड़की मां भी पहुंच गई। भागते हुए लड़के कुछ दूर पीछा किया लेकिन वह भाग गया। लेकिन भाभी ने उसको पहचान लिया।’ ‘पुलिस ने आश्वासन दिया है कि 24 घंटे के अंदर सभी मुजरिम को पकड़ लिया जाएगा। मैंने पुलिस से कहा कि खून का बदला खून चाहिए या तो आरोपी को फांसी होना चाहिए।’ मौके पर पहुंचे बक्सर SP घटना के बाद गांव वालों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पोलस्त कुमार और रवि कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए बक्सर SP शुभम आर्य ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की भी आशंका – SP पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी परिचय से जुड़ा लग रहा है। आरोपी युवक और मृतका एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और वे एक-दूसरे को जानते थे। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की भी आशंका है, हालांकि पुलिस ने इसे जांच का विषय बताया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, आरोपी के परिवार का पूर्व में भी विवादों से जुड़ा इतिहास रहा है और उन पर पीड़ित पक्ष को प्रताड़ित करने के आरोप लगते रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।


