रायगढ़ में धान खरीदी से पहले अवैध भंडारण पर कार्रवाई:34 कट्टा धान जब्त, मुकड़ेगा गांव में एसडीएम की टीम ने पकड़ा अवैध धान

रायगढ़ में धान खरीदी से पहले अवैध भंडारण पर कार्रवाई:34 कट्टा धान जब्त, मुकड़ेगा गांव में एसडीएम की टीम ने पकड़ा अवैध धान

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने वाली है। इसके पहले ही प्रशासन ने अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार को लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम मुकड़ेगा में कार्रवाई करते हुए 14 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार, एसडीएम लैलूंगा की टीम ने ग्राम मुकड़ेगा निवासी सुदूराम चौहान के पास रखे 34 कट्टा धान को पकड़ा। इसका कुल वजन करीब 14 क्विंटल बताया गया है। मामले में मंडी अधिनियम के तहत धान जब्त कर आगे की कार्रवाई की गई। पिछले साल भी जिले के लगभग सभी ब्लाक में अवैध धान को लेकर कार्रवाई की गई थी। वहीं इस बार फिर से बोर्डर क्षेत्र में कड़ी निगरानी बढ़ा दिए जाने की बात कही जा रही है। जांच दल अवैध धान परिवहन, भंडारण के साथ ही कोचियों और बिचौलियों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
20 चेक पोस्ट पर तीन पालियों में होगी निगरानी अवैध धान की आवक और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिले में 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। यहां तीन पालियों में चार टीमों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की गई है। इन चेक पोस्टों पर दूसरे राज्यों से आने वाले धान के परिवहन पर विशेष नजर रखी जाएगी।
शुरू की गई निगरानी इसके अलावा जिला स्तरीय निगरानी समिति का गठन किया गया है। वहीं रायगढ़, पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, तमनार, धरमजयगढ़, छाल, कापू, लैलूंगा और मुकड़ेगा तहसीलों में राजस्व, खाद्य, मंडी एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को शामिल कर तहसील स्तरीय उड़नदस्ता दल बनाए गए हैं, जिनके द्वारा निगरानी शुरू कर दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *