बंदर को देख सड़क पर गिरा युवक:रामपुर बस स्टेशन पर हादसा, सिर-सीने में चोट, जिला अस्पताल में भर्ती

बंदर को देख सड़क पर गिरा युवक:रामपुर बस स्टेशन पर हादसा, सिर-सीने में चोट, जिला अस्पताल में भर्ती

रामपुर के रोडवेज बस स्टेशन पर मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एक अजीब हादसा हो गया। यहां मजदूरी कर रहे 18 वर्षीय युवक को पेड़ पर बंदर की हलचल देखकर ऐसा लगा कि बंदर उसकी तरफ कूद रहा है। घबराहट में युवक सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान सड़क पर पड़ा पत्थर उसके सिर में घुस गया। हादसे में युवक के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल युवक की पहचान मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी अलका (18) के रूप में हुई है। वह अपने पूरे परिवार के साथ रामपुर में रहकर रोडवेज बस स्टेशन पर मजदूरी करता है। यहां बस स्टेशन पर कैंट्रकेशन का काम चल रहा है, जिसमें ठेकेदार के अधीन परिवार के लोग मजदूरी कर रहे हैं। मंगलवार सुबह भी युवक काम के सिलसिले में बस स्टेशन पर मौजूद था। बताया गया कि इसी दौरान एक बंदर एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर कूद रहा था। युवक को लगा कि बंदर उसकी ओर छलांग लगा रहा है। इससे वह घबरा गया और संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर पड़ा। गिरने के दौरान सड़क पर पड़ा पत्थर उसके सिर में घुस गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। युवक की चाची राजकुमारी ने बताया कि हम लोग मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले हैं और पूरे परिवार के साथ रामपुर बस स्टेशन पर मजदूरी करते हैं। घायल अलका उनके जेठ का बेटा है। वह भी ठेकेदार के यहां ट्रैक्शन के काम में मजदूरी करता है। मंगलवार सुबह बंदर को देखकर घबराने के कारण वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल के ईएमओ ने बताया कि युवक के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। इससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों की निगरानी में उपचार शुरू कर दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *