दीपावली और आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे उत्राण और लालकुआं के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन स्पेशल किराये के साथ रतलाम रेल मंडल के दाहोद, रतलाम और नागदा स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। 5 और 12 नवंबर को उत्राण से चलेगी ट्रेन ट्रेन नंबर 09129 उत्राण-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल 5 और 12 नवंबर 2026 को गुरुवार के दिन उत्राण से दोपहर 3 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दाहोद रात 8:18 बजे पहुंचेगी और 8:20 बजे रवाना होगी। रतलाम में रात 10:25 से 10:35 बजे और नागदा में रात 11:38 से 11:40 बजे तक ठहराव रहेगा। अगले दिन शाम 4:10 बजे ट्रेन लालकुआं पहुंचेगी। 6 और 13 नवंबर को लालकुआं से वापसी वापसी में ट्रेन नंबर 09130 लालकुआं-उत्राण साप्ताहिक स्पेशल 6 और 13 नवंबर 2026 को शुक्रवार के दिन लालकुआं से रात 10 बजे रवाना होगी। अगले दिन ट्रेन नागदा में दोपहर 2:55 से 2:57 बजे, रतलाम में दोपहर 3:30 से 3:40 बजे और दाहोद में शाम 5:05 से 5:07 बजे तक रुकेगी। रात 10:15 बजे उत्राण पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों पर स्टॉपेज स्पेशल ट्रेन का दोनों दिशाओं में अंकलेश्वर, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं, बरेली, बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी और किच्छा स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। ट्रेन में एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच लगाए जाएंगे।

