टोंक में पंचायती चुनाव के तीसरे चरण में पांच पंचायत समितियों में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। देवली, मालपुरा (आंशिक), पचेवर, पीपलू और उनियारा पंचायत समिति क्षेत्रों में पंचायत समिति सदस्य के 86 और जिला परिषद सदस्य के 17 वार्डों के लिए वोटिंग होगी। इसके लिए जिले में 478 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 4 और 5 नवंबर को सरपंच-पंच के चुनाव पंच और सरपंच पदों के लिए बुधवार, 4 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद गुरुवार, 5 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। उपसरपंच पद के लिए 6 नवंबर को चुनाव होगा।

