कैंसर के इलाज में प्राकृतिक उत्पादों पर शोध:काजल को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, LNMU की छात्रा ने प्रयागराज में हासिल की उपलब्धि

कैंसर के इलाज में प्राकृतिक उत्पादों पर शोध:काजल को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, LNMU की छात्रा ने प्रयागराज में हासिल की उपलब्धि

दरभंगा में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की शोधार्थी काजल कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्हें प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पोस्टर प्रस्तुति श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनका शोध स्तन और प्रोस्टेट कैंसर के उपचार के लिए प्राकृतिक उत्पादों पर आधारित औषधि खोज की संभावनाओं पर केंद्रित है। शोध को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में सफलता मिली काजल कुमारी ने यह शोधकार्य विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक (सीनियर स्केल) डॉ. अंकित कुमार सिंह के निर्देशन में पूरा किया है। शोध निर्देशक के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने शोध को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में सफलता मिली।
सम्मेलन में देश-विदेश के विभिन्न शिक्षण एवं शोध संस्थानों के वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने स्वास्थ्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी से जुड़े विषयों पर अपने शोध प्रस्तुत किए। इस उपलब्धि से एलएनएमयू के शैक्षणिक एवं शोध जगत में खुशी का माहौल है। काजल को दी बधाई
काजल कुमारी की सफलता पर विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. गजेन्द्र प्रसाद, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सबिता वर्मा सहित विभाग के शोधार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने काजल कुमारी और उनके शोध निर्देशक डॉ. अंकित कुमार सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दरभंगा में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की शोधार्थी काजल कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्हें प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पोस्टर प्रस्तुति श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनका शोध स्तन और प्रोस्टेट कैंसर के उपचार के लिए प्राकृतिक उत्पादों पर आधारित औषधि खोज की संभावनाओं पर केंद्रित है। शोध को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में सफलता मिली काजल कुमारी ने यह शोधकार्य विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक (सीनियर स्केल) डॉ. अंकित कुमार सिंह के निर्देशन में पूरा किया है। शोध निर्देशक के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने शोध को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में सफलता मिली।
सम्मेलन में देश-विदेश के विभिन्न शिक्षण एवं शोध संस्थानों के वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने स्वास्थ्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी से जुड़े विषयों पर अपने शोध प्रस्तुत किए। इस उपलब्धि से एलएनएमयू के शैक्षणिक एवं शोध जगत में खुशी का माहौल है। काजल को दी बधाई
काजल कुमारी की सफलता पर विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. गजेन्द्र प्रसाद, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सबिता वर्मा सहित विभाग के शोधार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने काजल कुमारी और उनके शोध निर्देशक डॉ. अंकित कुमार सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *