बरेली में विपक्ष के खिलाफ भाजपा की बड़ी पदयात्रा कल:जेपी नड्डा और केशव प्रसाद मौर्य होंगे शामिल, रजनीकांत माहेश्वरी बोले- विपक्ष को दिया जाएगा कड़ा संदेश

बरेली में विपक्ष के खिलाफ भाजपा की बड़ी पदयात्रा कल:जेपी नड्डा और केशव प्रसाद मौर्य होंगे शामिल, रजनीकांत माहेश्वरी बोले- विपक्ष को दिया जाएगा कड़ा संदेश

भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के खिलाफ बरेली में कल ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकालने जा रही है। इस विशाल पदयात्रा में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य रूप से शामिल होंगे। पहले जनसभा होगी और उसके बाद पदयात्रा निकाली जाएगी। स्वयंवर बारातघर से शहीद पंकज अरोड़ा चौक तक निकलेगा काफिला यह पदयात्रा राजेंद्र नगर स्थित स्वयंवर बारातघर से शुरू होकर बांके बिहारी मंदिर और सील चौराहा होते हुए शहीद पंकज अरोड़ा चौक तक जाएगी। इसमें बरेली मंडल की सभी विधानसभाओं से लगभग 25,000 कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। मंडल के सभी सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष भी इस पदयात्रा में मौजूद रहेंगे। पदयात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे दिग्गज नेता आयोजन की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं ने स्वयंवर बारातघर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी व बरेली महानगर प्रभारी रजनीकांत माहेश्वरी, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, वरिष्ठ नेता गुलशन आनंद, बंटी ठाकुर और अंकित माहेश्वरी समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया पदयात्रा का मकसद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद एमएलसी व महानगर प्रभारी रजनीकांत माहेश्वरी ने बातचीत में बताया कि पार्टी के शीर्ष नेता यहां पहुंचेंगे, जिसके बाद पदयात्रा निकलेगी और सभा आयोजित होगी। विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- सही काम पर भी लगाते हैं आरोप विपक्ष पर हमला बोलते हुए एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि विपक्ष अपनी निगरानी करने के बजाय केवल भाजपा पर नजर रखता है। सरकार जहां भी सही निर्णय लेती है और बेहतर काम करती है, विपक्ष उस पर भी अनर्गल आरोप लगाने का प्रयास करता है। इसी नकारात्मक राजनीति के विरोध में और जनता तक सही संदेश पहुंचाने के लिए यह ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा निकाली जा रही है। नड्डा और मौर्य का तीन घंटे का तय कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दोपहर 12:30 बजे बरेली पहुंचेंगे। वे शहर में लगभग 3 घंटे रहकर पदयात्रा और सभा में शामिल होंगे, जिसके बाद दोपहर 3:30 बजे बरेली से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *