कानपुर में आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय के शिक्षा प्रशिक्षण विभाग की ओर से लखनऊ विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। विभाग प्रभारी डॉ. मालती वर्मा के निर्देशन में 45 छात्राओं के दल ने विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग और एमएमटीटीसी का दौरा किया। इस दौरान छात्राओं ने नवाचारी शिक्षण पद्धतियों, शोध संस्कृति और तकनीकी संसाधनों की कार्यप्रणाली को समझा। दल ने केंद्रीय पुस्तकालय में उपलब्ध ई-संसाधनों की जानकारी भी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने 21वीं सदी के शिक्षक कौशलों पर परिचर्चा की। डॉ. सोनकर और डॉ. जायसवाल ने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। डॉ. मालती वर्मा ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं में शोध के प्रति रुचि विकसित होती है और उन्हें नए अनुभव मिलते हैं।

