सहारनपुर में उधार के पैसे मांगने पर हमला:युवक और उसका दोस्त घायल, जातिसूचक शब्द बोलने पर FIR

सहारनपुर में उधार के पैसे मांगने पर हमला:युवक और उसका दोस्त घायल, जातिसूचक शब्द बोलने पर FIR

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में उधार दिए एक लाख रुपये वापस मांगने पर युवक और उसके साथी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि दो भाइयों ने परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर उन पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। नकुड़ कस्बे के नरसुल्लागढ़ निवासी आदेश कुमार की तहरीर पर मंगलवार सुबह पुलिस ने गौरव और सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। सात महीने पहले दिए थे एक लाख रुपए आदेश कुमार ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले उसकी जान-पहचान मुजफ्फराबाद निवासी गौरव और सौरभ पुत्र सरजित से हुई थी। दोनों भाइयों से अच्छे संबंध होने के चलते उसने करीब सात महीने पहले उन्हें एक लाख रुपये नकद उधार दिए थे। इसके बदले आरोपियों ने चेक दिया था और छह महीने में रकम लौटाने का भरोसा दिलाया था। दुकान पर रुपये मांगने पर भड़के आरोपी आदेश के मुताबिक, 31 अक्टूबर 2026 को दोनों भाइयों ने पैसे लौटाने के लिए उसे अपनी दुकान पर बुलाया था। वह अपने दोस्त शोएब पुत्र ताहिर निवासी शेखपुरा के साथ वहां पहुंचा। करीब दस मिनट बैठने के बाद जब उसने रुपये वापस मांगे तो दोनों भाई नाराज हो गए। गाली-गलौज के बाद धारदार हथियारों से हमला पीड़ित का आरोप है कि रुपये मांगने पर दोनों भाइयों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जातिसूचक शब्द कहे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान परिवार की महिलाएं भी मारपीट में शामिल हो गईं। हमले में आदेश और शोएब गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ सदर को सौंपी गई जांच आदेश की तहरीर पर फतेहपुर थाने में गौरव और सौरभ के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की विवेचना सीओ सदर को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *