धान की पराली न जलाने को लेकर कृषि विभाग की ओर से अभियान चलाकर किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी संधर्भ में मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. शहबाज सिंह चीमा ने पुलिस टीमों के साथ काहनूवान, धारीवाल, कादियां और बटाला इलाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान एक किसान के खेत में आग लगी पाई गई जिसे, कृषि अधिकारी ने मौके पर जाकर बुझाया। डॉ. चीमा ने बताया कि पराली प्रबंधन के लिए कृषि विभाग की ओर से लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए 118 रेक बेलर उपलब्ध कराए

