बिना ड्राइवर के ऑटो लुढ़ककर बच्ची पर चढ़ा:कटनी के सब्जी खरिदते समय 10 साल की मासूम घायल; CCTV में कैद हुई घटना

बिना ड्राइवर के ऑटो लुढ़ककर बच्ची पर चढ़ा:कटनी के सब्जी खरिदते समय 10 साल की मासूम घायल; CCTV में कैद हुई घटना

कटनी जिले के बरही नगर में सोमवार दोपहर बिना चालक के एक ऑटो-रिक्शा आगे बढ़कर 10 साल की बच्ची पर चढ़ गया। घटना में घायल हुई बच्ची को स्थानीय लोगों ने ऑटो के नीचे से निकालकर शासकीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर है। घटना खितौली रोड चौराहे पर दोपहर करीब 3:44 बजे की बताई जा रही है। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। सब्जी खरीद रही थी बच्ची, अचानक आगे बढ़ा ऑटो जानकारी के अनुसार, बरही निवासी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (10) खितौली रोड चौराहे के पास एक ठेले से सब्जी खरीद रही थी। इसी दौरान पास में खड़ा ऑटो-रिक्शा अचानक बिना चालक के आगे बढ़ने लगा। ऑटो सड़क किनारे खड़ी बच्ची के ऊपर चढ़ गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बच्ची को ऑटो के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका प्राथमिक उपचार किया। ढलान पर खड़ा था ऑटो, हैंडब्रेक नहीं लगाने का आरोप स्थानीय लोगों के अनुसार, ऑटो चालक ने वाहन खड़ा करते समय हैंडब्रेक नहीं लगाया था। घटनास्थल पर ढलान होने के कारण ऑटो न्यूट्रल गियर में आगे लुढ़कने लगा। हालांकि, वाहन के आगे बढ़ने के वास्तविक कारण की पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी। चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बरही के मुख्य चौराहों पर वाहनों की आवाजाही और यातायात नियंत्रण को लेकर समस्याएं हैं। उन्होंने पहले भी इस क्षेत्र में भारी वाहनों और बसों से दुर्घटनाएं होने की बात कही है। नागरिकों ने प्रशासन से व्यस्त चौराहों पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *