डिलीवरी वार्ड में 10 नई बेंच लगाई गईं:राधा मदन मोहन निःशुल्क भोजनशाला ने भामाशाहों के सहयोग से दीं; परिजनों को बैठने की सुविधा मिलेगी

डिलीवरी वार्ड में 10 नई बेंच लगाई गईं:राधा मदन मोहन निःशुल्क भोजनशाला ने भामाशाहों के सहयोग से दीं; परिजनों को बैठने की सुविधा मिलेगी

करौली के अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में सोमवार को 10 नई बेंच लगाई गईं। राधा मदन मोहन निःशुल्क भोजनशाला ने भामाशाहों के सहयोग से यह पहल की। इससे मरीजों के परिजन इंतजार के दौरान बैठ सकेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतीश चंद मीना ने फीता काटकर बेंचों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजनशाला के अध्यक्ष ओमप्रकाश जिंदल ने की। इस दौरान डॉ. मीना का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। डॉ. मीना ने कहा कि अस्पताल में बेंच लगवाने से मरीजों के परिजनों को इंतजार के दौरान बैठने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस काम में सहयोग करने वाले भामाशाहों की सराहना की। बेंच लगाने में मदन मोहन भोजनशाला, वैशाली लोधा, रामस्वरूप गौड़, भुवनेश उपाध्याय, ज्योति एजेंसी, मित्तल क्लासेज, बाबूलाल सर्राफ और बाबूलाल प्रजापति सहित अन्य भामाशाहों ने सहयोग किया। कार्यक्रम में समिति पदाधिकारी नरेंद्र चक्की वाले, नारायण महावर, शिक्षक गंगाराम प्रजापत, नीरज शर्मा, अरविंद शर्मा, बहादुर माली, बूंदी लाल मीना, बद्री लाल प्रजापत, विष्णु, मानसिंह, गरिमा शर्मा, जगमोहन माली और लखन गुर्जर सहित कई लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *