कटिहार-श्मशान घाट पर फंदे से लटका मिला सेवादार का शव:परिजन बोले- हत्या कर शव लटकाया, चाकू से गोदने और जीभ काटने की बात कही

कटिहार-श्मशान घाट पर फंदे से लटका मिला सेवादार का शव:परिजन बोले- हत्या कर शव लटकाया, चाकू से गोदने और जीभ काटने की बात कही

कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के खरसोता गांव में 65 वर्षीय सेवादार हीरालाल मंडल का शव सोमवार सुबह नरकटिया श्मशान घाट में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। भजन-कीर्तन करने गए थे, रात से थे लापता हीरालाल की पत्नी तिलो देवी, बेटी भावो देवी और दामाद शिवा मंडल ने बताया कि वे रविवार को लोहा पुल के पास मंदिर के बगल में भजन-कीर्तन करने गए थे। रात से ही वे लापता थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने श्मशान घाट में उनका शव देखकर परिवार को सूचना दी। चाकू से गोदने और जीभ काटने का आरोप परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने हीरालाल को चाकू से गोदा और उनकी जीभ काट दी। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी सजा देने की मांग की है। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलने पर आजमनगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार और बारसोई डीएसपी मंगलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए। डीएसपी मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि पहली नजर में मामला हत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। घटना से जुड़ी तस्वीरें… कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के खरसोता गांव में 65 वर्षीय सेवादार हीरालाल मंडल का शव सोमवार सुबह नरकटिया श्मशान घाट में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। भजन-कीर्तन करने गए थे, रात से थे लापता हीरालाल की पत्नी तिलो देवी, बेटी भावो देवी और दामाद शिवा मंडल ने बताया कि वे रविवार को लोहा पुल के पास मंदिर के बगल में भजन-कीर्तन करने गए थे। रात से ही वे लापता थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने श्मशान घाट में उनका शव देखकर परिवार को सूचना दी। चाकू से गोदने और जीभ काटने का आरोप परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने हीरालाल को चाकू से गोदा और उनकी जीभ काट दी। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी सजा देने की मांग की है। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलने पर आजमनगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार और बारसोई डीएसपी मंगलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए। डीएसपी मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि पहली नजर में मामला हत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। घटना से जुड़ी तस्वीरें…  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *