IND vs NZ ODI Series: क्या रोहित शर्मा बनेंगे 400 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज? विराट कोहली भी रच सकते हैं इतिहास

IND vs NZ ODI Series: क्या रोहित शर्मा बनेंगे 400 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज? विराट कोहली भी रच सकते हैं इतिहास

Rohit Sharma Virat Kohli in IND vs NZ ODI Series: न्‍यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय टीम ने टी20 सीरीज 3-2 से जीतकर शानदार शुरुआत की है। अब भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। जहां शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेलेगी। इस सीरीज में एक बार फिर सभी क्रिकेट फैंस की निगाहें दिग्‍गज क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी होंगी। इन दोनों के पास इस सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। हिटमैन के पास जहां 400 छक्‍के मारने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनने का मौका होगा। वहीं, विराट के सामने ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ अपने 2000 वनडे रन का माइलस्‍टोन होगा।

क्या हिटमैन बन पाएंगे 400 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज?

बता दें कि हिटमैन रोहित शर्मा अपने वनडे क्रिकेट करियर में अब तक 381 छक्के लगा चुके हैं। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वह 19 छक्‍के लगाते ही इस फॉर्मेट में वह अपने 400 छक्‍के पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बन जाएंगे। हालांकि सबसे ज्‍यादा छक्‍के के मामले में वह अभी भी शीर्ष पर दुनिया का कोई भी एक्टिव प्‍लेयर उनके आसपास भी नहीं है।

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी मैच पारियां रन शतक अर्धशतक चौके छक्के
रोहित शर्मा (भारत) 291 283 12120 35 63 1148 381
शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) 398 369 8064 6 39 730 351
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) 301 294 10480 25 54 1128 331
सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) 445 433 13430 28 68 1500 270
एमएस धोनी (भारत) 350 297 10773 10 73 826 229

वनडे में 100 बार 50+ स्कोर

रोहित शर्मा के नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 35 शतक और 63 अर्धशतक यानी वह कुल 98 बार 50+ स्कोर कर चुके हैं। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दो बार 50 या उससे अधिक रन बनाते ही वह वनडे इतिहास में 100 50+ स्कोर करने वाले छठे बल्लेबाज बन जाएंगे।

न्यूजीलैंड की धरती पर 500 रन

रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर अब तक 14 वनडे मुकाबलों में 437 रन बनाए हैं। अब उन्हें कीवियों के देश में अपने 500 वनडे रन पूरे करने के लिए सिर्फ 63 रन की दरकार है।

हिटमैन के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ छक्‍कों का अर्धशतक बनाने का मौका

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 34 वनडे की 32 पारियों में 1134 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से 49 छक्के आए हैं। आगामी सीरीज में एक और छक्का लगाते ही हिटमैन इस टीम के खिलाफ अपने छक्‍कों का अर्धशतक पूरा कर लेंगे।

विराट कोहली के निशाने पर रिकी पोंटिंग का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

भारत की रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 1897 रन बना चुके हैं। वहीं, न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्‍यादा रन का रिकॉर्ड ऑस्‍ट्रेलियाई पूर्व कप्‍तान रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने 51 मैचों की 50 पारियों में कीवियों के खिलाफ 1971 रन बनाए। विराट 75 रन बनाते ही पोंटिंग के इस कीर्तिमान को तोड़ देंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी देश मैच पारियां रन औसत शतक अर्धशतक चौके छक्के
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 51 50 1971 45.83 6 12 194 21
विराट कोहली भारत 36 36 1897 57.48 7 10 168 28
सचिन तेंदुलकर भारत 42 41 1750 46.05 5 8 206 26
कुमार संगकारा श्रीलंका 47 45 1568 40.20 2 12 170 15
सनथ जयसूर्या श्रीलंका 47 45 1519 33.75 5 8 154 41

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 2000 रन का माइलस्‍टोन भी पार करने का मौका

विराट के पास न्‍यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में 2000 रन पूरे करने का भी सुनहरा मौका है। इस माइलस्‍टोन तक पहुंचने के लिए उन्‍हें सिर्फ 103 रन की दरकार है। अगर, वह इसमें सफल होते हैं तो यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

न्यूजीलैंड की सरजमीं पर 600 वनडे रन पूरे करने का मौका

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड की धरती पर 13 वनडे मैचों में 596 रन बनाए हैं। 4 रन बनाते ही वह 600 रन पूरे करने का माइलस्‍टोन भी छू लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *