पलामू में JTET का प्रश्नपत्र लेकर भागा पारा शिक्षक:परीक्षा शुरू होते ही भागा, पुलिस ने पकड़ा पकड़ा, आज भेजा जाएगा जेल

पलामू में JTET का प्रश्नपत्र लेकर भागा पारा शिक्षक:परीक्षा शुरू होते ही भागा, पुलिस ने पकड़ा पकड़ा, आज भेजा जाएगा जेल

पलामू जिले के पाटन प्रखंड में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के दौरान एक परीक्षार्थी प्रश्नपत्र लेकर परीक्षा केंद्र से भागने लगा। घटना आरके मिडिल स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र की है। आरोपी की पहचान 57 वर्षीय सुशील कुमार पाठक के रूप में हुई है। वह गढ़वा जिले के पांचाडूमर गांव का रहने वाला है। वह सहायक अध्यापक यानी पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत है। उसका रोल नंबर 331033031 है। जानकारी के अनुसार, सुशील कुमार पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने के लिए केंद्र पहुंचा था। सुबह 9:30 बजे कक्षा में प्रश्नपत्र बांटे गए। इसके महज छह मिनट बाद, सुबह 9:36 बजे, वह प्रश्नपत्र लेकर केंद्र से बाहर भागने लगा। वहां तैनात पुलिस और प्रशासन की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पकड़ा प्रश्नपत्र लेकर भागने की कोशिश के बाद परीक्षा केंद्र पर तैनात अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पूछताछ की गई। इसके बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पाटन थाने को सौंप दिया गया। परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और कनीय अभियंता नीतीश कुमार ने इस संबंध में पाटन थाने में लिखित आवेदन दिया। इसी आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा के दौरान इस तरह की हरकत से परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित होने की आशंका थी। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम के तहत प्राथमिकी सदर एसडीओ संजय पांडेय ने बताया कि परीक्षार्थी के खिलाफ झारखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम, 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने कहा कि प्रश्नपत्र लेकर परीक्षा केंद्र से भागने की कोशिश गंभीर मामला है। इससे परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती थी। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षार्थी ने सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास किया। शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपी ने अनुचित साधन के इस्तेमाल की बात स्वीकार की है। हालांकि, इस मामले में आरोपी की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए थाने को सौंपे जाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, परीक्षा केंद्र पर हुई इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। उसे आज न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की जानकारी दी गई है। परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र मिलने के कुछ ही मिनट बाद केंद्र से भागने की कोशिश ने सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा की निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पलामू जिले के पाटन प्रखंड में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के दौरान एक परीक्षार्थी प्रश्नपत्र लेकर परीक्षा केंद्र से भागने लगा। घटना आरके मिडिल स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र की है। आरोपी की पहचान 57 वर्षीय सुशील कुमार पाठक के रूप में हुई है। वह गढ़वा जिले के पांचाडूमर गांव का रहने वाला है। वह सहायक अध्यापक यानी पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत है। उसका रोल नंबर 331033031 है। जानकारी के अनुसार, सुशील कुमार पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने के लिए केंद्र पहुंचा था। सुबह 9:30 बजे कक्षा में प्रश्नपत्र बांटे गए। इसके महज छह मिनट बाद, सुबह 9:36 बजे, वह प्रश्नपत्र लेकर केंद्र से बाहर भागने लगा। वहां तैनात पुलिस और प्रशासन की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पकड़ा प्रश्नपत्र लेकर भागने की कोशिश के बाद परीक्षा केंद्र पर तैनात अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पूछताछ की गई। इसके बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पाटन थाने को सौंप दिया गया। परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और कनीय अभियंता नीतीश कुमार ने इस संबंध में पाटन थाने में लिखित आवेदन दिया। इसी आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा के दौरान इस तरह की हरकत से परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित होने की आशंका थी। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम के तहत प्राथमिकी सदर एसडीओ संजय पांडेय ने बताया कि परीक्षार्थी के खिलाफ झारखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम, 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने कहा कि प्रश्नपत्र लेकर परीक्षा केंद्र से भागने की कोशिश गंभीर मामला है। इससे परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती थी। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षार्थी ने सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास किया। शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपी ने अनुचित साधन के इस्तेमाल की बात स्वीकार की है। हालांकि, इस मामले में आरोपी की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए थाने को सौंपे जाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, परीक्षा केंद्र पर हुई इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। उसे आज न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की जानकारी दी गई है। परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र मिलने के कुछ ही मिनट बाद केंद्र से भागने की कोशिश ने सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा की निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *