भास्कर न्यूज | पठानकोट श्री रघुनाथ भुवनेश्वरी मंदिर ट्रस्ट मीरपुर कॉलोनी की ओर से ट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश महाजन पम्मी की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें मुख्यातिथि वरिष्ठ ट्रस्टी पुरुषोत्तम महाजन व उनकी पत्नी वीना महाजन पहुंचे। कार्यक्रम में मातृशक्ति ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट द्वारा आयोजित की जा रही अखिल भारतीय राम सम्मेलन की 53वीं स्वर्ण जयंती को लेकर ट्रस्टियों एवं मातृशक्ति की ओर से पंडित कृष्ण गोसाईं द्वारा किए गए मंत्रोच्चारण के साथ जानकारी सांझा की गई। मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश महाजन पम्मी ने बताया कि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद सरस्वती महाराज की अध्यक्षता में राम सम्मेलन की 53वीं स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में 14 नवंबर को शाम 6 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। 15 नवंबर को श्रीराम सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 22 नवम्बर को श्री राम सम्मेलन का भोग डाला जाएगा । इस मौके पर ट्रस्टी सीपी जंडियाल, दविंद्र गुप्ता, योगेश गोयल, अमित शर्मा, अशोक महाजन तारा, दीपक गुप्ता, तरसेम चौधरी, पंकज गुप्ता, पंकज शर्मा, विनोद गुप्ता, निशांत महाजन सीए, देशबंधु गुप्ता, तरुण गुप्ता, ललित भाटिया, अरुण महाजन, महिला विंग की रवि गुप्ता, संतोष चौधरी, हर्ष, प्रोमिला गुप्ता, विमला देवी, इंदू महाजन, रानी, अनु गुप्ता, सुनीता जंडियाल, वीना महाजन, सुनीता महाजन, आशा रानी, प्रतिभा महाजन मौजूद थे।

