आज 8 घंटे बिजली बंद रहेगी

आज 8 घंटे बिजली बंद रहेगी

पठानकोट|पावरकॉम द्वारा 11 केवी आनंदपुर फीडर और अबरोल नगर फीडर की जरूरी मरम्मत के चलते आज मंगलवार 3 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। जानकारी देते हुए एसडीओ नॉर्थ जतिंदर शर्मा ने बताया कि शटडाउन के चलते इंदिरा कॉलोनी की गली नंबर 1 से 8, भुल्ला चौक, शाहपुर रोड, काजिया मोहल्ला, न्यू बैंक कॉलोनी, न्यू शास्त्री नगर तथा मेन बाजार शाहपुर रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। एसडीओ जतिंदर शर्मा ने संबंधित क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *