पूर्णिया | नशे के खिलाफ अब पूर्णिया की 5 लाख से अधिक जीविका दीदियां गांव-गांव और टोले-टोले में जागरूकता की अलख जगाएंगी। नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिले में एक महीने तक चलने वाले महाअभियान की शुरुआत हुई। पहले दिन रुपौली और भवानीपुर प्रखंड में दीदियों ने रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। भवानीपुर में रानी अभिलाषा और तान्या जीविका संकुल संघ की दीदियों ने प्रभात फेरी निकाली। वहीं, रुपौली में सोना, दीन सुधार, उन्नति और जननी संकुल संघों की दीदियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले आर्थिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी गई। पूर्णिया | नशे के खिलाफ अब पूर्णिया की 5 लाख से अधिक जीविका दीदियां गांव-गांव और टोले-टोले में जागरूकता की अलख जगाएंगी। नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिले में एक महीने तक चलने वाले महाअभियान की शुरुआत हुई। पहले दिन रुपौली और भवानीपुर प्रखंड में दीदियों ने रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। भवानीपुर में रानी अभिलाषा और तान्या जीविका संकुल संघ की दीदियों ने प्रभात फेरी निकाली। वहीं, रुपौली में सोना, दीन सुधार, उन्नति और जननी संकुल संघों की दीदियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले आर्थिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी गई।

