सरदार पटेल ने बनाया अखंड भारत : मंटू पटेल

सरदार पटेल ने बनाया अखंड भारत : मंटू पटेल

पूर्णिया | रॉयल उत्सव भवन में शनिवार को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई गई। अमनौर विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल ने की। विधायक मंटू पटेल ने कहा कि देश के पहले गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल ने बिखरी हुई 562 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर भारत को एकता के सूत्र में बांधा। उनके प्रयासों से अखंड और मजबूत भारत का निर्माण संभव हुआ। कार्यक्रम में गुप्तेश कुमार, विपिन राय, पवन राय, विकास मंडल, कमलेश कुमार सिंह, चंदन सिंह पटेल, राजेश राय, पूर्व वार्ड पार्षद सरिता राय, इंदू सिंह, सेवानिवृत्त इंजीनियर भगवान सिंह मौजूद रहे। पूर्णिया | रॉयल उत्सव भवन में शनिवार को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई गई। अमनौर विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल ने की। विधायक मंटू पटेल ने कहा कि देश के पहले गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल ने बिखरी हुई 562 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर भारत को एकता के सूत्र में बांधा। उनके प्रयासों से अखंड और मजबूत भारत का निर्माण संभव हुआ। कार्यक्रम में गुप्तेश कुमार, विपिन राय, पवन राय, विकास मंडल, कमलेश कुमार सिंह, चंदन सिंह पटेल, राजेश राय, पूर्व वार्ड पार्षद सरिता राय, इंदू सिंह, सेवानिवृत्त इंजीनियर भगवान सिंह मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *