6 मेधावी विद्यार्थियों को मिले 1-1 लाख रुपए:खंडवा में मंत्री विजय शाह बोले- 2003 के बाद प्रदेश ने विकास के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई

6 मेधावी विद्यार्थियों को मिले 1-1 लाख रुपए:खंडवा में मंत्री विजय शाह बोले- 2003 के बाद प्रदेश ने विकास के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई

मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस रविवार को खंडवा में मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में वर्ष 2003 के बाद हुए विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले 23 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में पहले की सरकारों के कार्यकाल की तुलना में कई गुना अधिक काम हुए हैं। उनके मुताबिक, भाजपा की सरकारों ने प्रदेश के विकास को नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया गया। इस दौरान प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम स्थल पर जिले में हुए विकास कार्यों और विभिन्न विभागों की योजनाओं को प्रदर्शनी के जरिए दिखाया गया। पशुपालन, जनजातीय कार्य, ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन, कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास और मत्स्य विभाग ने अपने स्टॉल लगाए। इनमें विभागीय योजनाओं और गतिविधियों के साथ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के बनाए उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए। मंत्री विजय शाह ने स्टॉलों का अवलोकन किया और महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। किसान क्विज के विजेताओं को मिले ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। हरसूद तहसील के गारबेड़ी रैयत गांव के विनोद पवार को प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर मिला। पंधाना तहसील के पोखरकला गांव की सोनाली चौहान को द्वितीय पुरस्कार में बुलेट बाइक दी गई। वहीं, हरसूद तहसील के टेमरूखुर्द गांव के लालू यादव को तृतीय पुरस्कार के रूप में ई-स्कूटर दिया गया। 6 विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपए की छात्रवृत्ति भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत छह विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपए के पुरस्कार दिए गए। इनमें कुलदीप सिंह मौर्य, अनिरुद्ध सरमंडल, कशिश बिर्ले, लकी नागड़े, अनीता डाकसे और आंचल देवड़ा शामिल हैं। विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह में शासकीय रायचंद नागड़ा विद्यालय, आनंदम विद्यालय निकेतन और महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट कार्यों के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में खंडवा विधायक कंचन तनवे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, पंधाना विधायक छाया मोरे, महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी अगम जैन, एडीएम श्रद्धा शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ ऐश्वर्य वर्मा और एडीएम क्षितिज शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *