सहारनपुर के ग्राम नवादा भजडू में सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ. ओमकुमार सिंह ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को कंबल बांटे। डॉ. ओमकुमार सिंह ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। सर्दी के मौसम में असहाय लोगों को राहत पहुंचाना सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से समाजसेवा के कार्यों में जुटे हैं। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से भी लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोगों ने डॉ. ओमकुमार सिंह के सेवा कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर अंशुल चौधरी, अजय कुमार, संदीप चौधरी, सेठपाल सिंह, अरुण कर्णपाल, कुलवीर बिरम सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

