सोनभद्र में 35 टन सरिया लदा ट्रक गायब:ड्राइवर समेत 3 पर माल बेचने का आरोप, छत्तीसगढ़ से प्रयागराज भेजा था सरिया

सोनभद्र में 35 टन सरिया लदा ट्रक गायब:ड्राइवर समेत 3 पर माल बेचने का आरोप, छत्तीसगढ़ से प्रयागराज भेजा था सरिया

सोनभद्र में 35 टन सरिया लदे ट्रक को रास्ते से गायब कर माल बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्रक चालक समेत तीन लोगों ने साजिश के तहत सरिया को ठिकाने लगा दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज का है। प्रयागराज के लिए भेजा गया था 35 टन सरिया पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर स्थित भारत स्टीम भैया स्थान रोड मंदिर पारा फर्म में मैनेजर के पद पर कार्यरत अंकित जायसवाल ने बताया कि 20 अक्टूबर 2026 को वेद रोड लाइंस ट्रांसपोर्ट के माध्यम से ट्रक संख्या CG04QX-6645 पर करीब 35 टन सरिया लादकर प्रयागराज के मऊआइमा स्थित कृष्णा स्टील के लिए भेजा गया था। पहले वाहन खराब होने की बात कहकर टालता रहा चालक निर्धारित समय पर माल गंतव्य तक नहीं पहुंचा तो अंकित ने ट्रक चालक रियाज उद्दीन से संपर्क किया। आरोप है कि चालक ने पहले वाहन खराब होने की बात कहकर उन्हें टालना शुरू कर दिया। बाद में उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इसके बाद ट्रांसपोर्टर आदेश द्विवेदी और वाहन स्वामी सद्दाम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कुछ समय बाद उनके मोबाइल फोन भी बंद हो गए। 10 दिन बाद अनपरा में माल बेचने की मिली जानकारी करीब 10 दिन तक ट्रक और सरिया का पता नहीं चलने पर अंकित ने अपने स्तर से छानबीन की। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि चालक रियाज उद्दीन, वाहन स्वामी सद्दाम और राजा बाबू जायसवाल ने कथित तौर पर मिलकर सरिया को अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में कहीं बेच दिया है। पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी इसके बाद अंकित ने अनपरा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस ट्रक और 35 टन सरिया की बरामदगी के साथ कथित रूप से माल खरीदने वालों का पता लगाने में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *