सहारनपुर दिवाली कप में अल्फा जायंट्स ने दोनों मैच जीते:एंगर बीस्ट को 31 और यूवी चैलेंजर को 15 रन से हराया

सहारनपुर दिवाली कप में अल्फा जायंट्स ने दोनों मैच जीते:एंगर बीस्ट को 31 और यूवी चैलेंजर को 15 रन से हराया

सहारनपुर में दिवाली कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट में अल्फा जायंट्स ने रविवार को दोनों मुकाबले जीते। टीम ने पहले सेमीफाइनल में एंगर बीस्ट को 31 रन से और दूसरे मुकाबले में यूवी चैलेंजर को 15 रन से हराया। दोनों मैच शाम 5 बजे तक चले। पहले सेमीफाइनल में टॉस के बाद बल्लेबाजी करते हुए अल्फा जायंट्स ने 19.5 ओवर में 236 रन बनाए। सार्थक सिंह ने 53 और अभिषेक ने 48 रन बनाए। एंगर बीस्ट की ओर से ज्ञानेश ने तीन और अरुष ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एंगर बीस्ट ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 205 रन बनाए। दीपांशु त्यागी ने 99 और विक्रम ने 42 रन बनाए। अल्फा जायंट्स की ओर से कैफ ने तीन और प्रिंस ने दो विकेट लिए। सार्थक सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में अल्फा जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 215 रन बनाए। रितिक सोनकर ने 72 और शहंशाह आलम ने 49 रन का योगदान दिया। यूवी चैलेंजर की ओर से आशु ने तीन और जतिन ने दो विकेट लिए। जवाब में यूवी चैलेंजर ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 200 रन बनाए। अभिषेक अहलावत ने 42 और नदीम ने 43 रन बनाए। अल्फा जायंट्स की ओर से सौरव ने तीन और कैफ ने दो विकेट लिए। रितिक सोनकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *