नर्मदापुरम में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह:क्विज जीतने वाले 3 किसानों को मिले ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटी, मंत्री कृष्णा गौर ने किया ध्वजारोहण

नर्मदापुरम में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह:क्विज जीतने वाले 3 किसानों को मिले ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटी, मंत्री कृष्णा गौर ने किया ध्वजारोहण

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर रविवार को नर्मदापुरम के पुलिस परेड ग्राउंड में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। इस दौरान जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, आदिवासी और राजपूताना नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की संस्कृति और परंपराओं को दिखाया गया। समापन मध्यप्रदेश गान और राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। समारोह में किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज के विजेता किसानों को ट्रैक्टर, बुलेट और इलेक्ट्रिक स्कूटी के पुरस्कार दिए गए। राज्यमंत्री ने प्रतीकात्मक चाबियां और प्रमाणपत्र प्रदान किए। हर नागरिक प्रदेश के विकास में योगदान दे : कृष्णा गौर राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि स्थापना दिवस प्रदेशवासियों के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। उन्होंने कहा, “हमारा प्रदेश हमारा मान, सम्मान और स्वाभिमान है। आज का दिन हमारी परंपराओं, मूल्यों और उत्कृष्टता की भावना को दोहराने का अवसर है।” उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान को समृद्ध भविष्य में बदलने के लिए काम करना चाहिए। प्रदेश की विकास यात्रा में हर नागरिक का योगदान जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी का लक्ष्य मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाना होना चाहिए। क्विज के तीनों बड़े पुरस्कार नर्मदापुरम के किसानों को मिले कृषि उप संचालक रविकांत सिंह ने बताया कि किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के तहत 26 जनवरी से 15 मार्च 2026 तक क्विज आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेशभर के किसानों ने हिस्सा लिया। इसके तीन पुरस्कार रखे गए थे। पहला पुरस्कार ट्रैक्टर, दूसरा बुलेट और तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटी था। तीनों पुरस्कार नर्मदापुरम जिले के किसानों ने जीते। सिवनी मालवा के मकोड़िया गांव के किसान वीरेंद्र लौवंशी ने ट्रैक्टर जीता। सोहागपुर के जमुनिया गांव के किसान राममूर्ति चौधरी को बुलेट और माखननगर के नसीराबाद के किसान नवीन शुक्ला को इलेक्ट्रिक स्कूटी मिली। राज्यमंत्री के हाथों प्रतीकात्मक चाबियां और प्रमाणपत्र दिए गए। पुरस्कार कृषि उप संचालक रविकांत सिंह और इंजीनियर आईएस धाकड़ ने प्राप्त किए। जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, कलेक्टर आशीष वशिष्ट, डीआईजी बीरेन्द्र सिंह, एएसपी अभिषेक राजन, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सीमा बडोले, डीएसपी संतोष मिश्रा और एसडीओपी जितेंद्र पाठक सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *