ठगी करने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार:इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर फर्जी फर्म बनाकर खुलवाते थे बैंक खाते, एक करोड़ से ज्यादा की निकासी

ठगी करने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार:इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर फर्जी फर्म बनाकर खुलवाते थे बैंक खाते, एक करोड़ से ज्यादा की निकासी

फिरोजाबाद में इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का दक्षिण थाना पुलिस और साइबर सेल ने पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग फर्जी फर्म और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए बैंकों में खाते खुलवाकर ठगी की रकम मंगाते थे। इन खातों से एक करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की जा चुकी है। पुलिस को आरोपितों से जुड़े बैंक खातों पर 70 से अधिक साइबर शिकायतें भी मिली हैं। कार में बैठे थे पांचों आरोपी, घेराबंदी कर पकड़ा एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को दक्षिण थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सुहागनगर चौराहे के पास सीएल जैन इंटर कॉलेज की सर्विस रोड से पांचों आरोपितों को गिरफ्तार किया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक राजकुमार गौतम टीम के साथ जैन मंदिर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य काली किआ सोनेट कार में सर्विस रोड पर खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार पांचों लोगों को पकड़ लिया। 10 मोबाइल, 17 सिम और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज बरामद गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आगरा के कमलानगर निवासी अजीत प्रताप उर्फ बंटू, हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र निवासी ऐदल सिंह और आगरा निवासी राजू कुमार, सुरेश व महेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन, 17 सिमकार्ड, 10 चेकबुक, 10 बैंक पासबुक, आठ एटीएम कार्ड, सात आधार कार्ड, पांच पैन कार्ड और एक डायरी बरामद की है। डायरी में बैंक खातों, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और लेनदेन का ब्योरा दर्ज था। पुलिस ने किआ सोनेट कार भी जब्त कर ली है। फर्जी फर्म बनाकर खुलवाते थे करंट खाते पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते थे। इसके बाद ठगी की रकम फर्जी और म्यूल बैंक खातों में मंगाई जाती थी। गिरोह के सदस्य फर्जी फर्म बनाकर अलग-अलग बैंकों में करंट खाते खुलवाते थे। इसके लिए लोगों के आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता था। आधार में पता बदलकर अलग-अलग शहरों में खुलवाते थे खाते आरोप है कि गिरोह के सदस्य आधार कार्ड में पता बदलवाकर अलग-अलग शहरों में बैंक खाते खुलवाते थे। इन खातों से चेक और एटीएम के जरिए रकम निकाली जाती थी। रकम निकालने वाले सदस्य अपना कमीशन काटकर बाकी धनराशि गिरोह के सरगना अजीत प्रताप उर्फ बंटू को सौंप देते थे। सुहागनगर में किराये की दुकान पर बनाई फर्म पुलिस के अनुसार, आरोपित राजू कुमार ने फिरोजाबाद के सुहागनगर में दुकान किराये पर लेकर श्री गणेश ट्रैवल्स एंड कार्गो के नाम से फर्म बनाई थी। इसी फर्म के नाम पर कई बैंकों में खाते खुलवाए गए थे। पुलिस का दावा है कि ठगी की रकम से ही फर्जी पते पर किआ सोनेट कार खरीदी गई थी। अब पुलिस आरोपितों के बैंक खातों और गिरोह से जुड़ी अन्य साइबर ठगी की घटनाओं की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *