प्रतापगढ़ में पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत परिवहन विभाग ने 250 से ज्यादा वाहनों का अधिग्रहण किया है। अधिग्रहित सभी वाहनों को सुखाड़िया स्टेडियम में खड़ा करवाया गया है। इन वाहनों का इस्तेमाल चुनाव प्रक्रिया के दौरान पोलिंग पार्टियों और अन्य व्यवस्थाओं के लिए किया जाएगा। पोलिंग पार्टियों के लिए 51 बोलेरो-टवेरा पोलिंग पार्टियों के आने-जाने के लिए 51 बोलेरो और टवेरा लगाए जाएंगे। इसके अलावा 92 बसों की व्यवस्था की गई है। हर एरिया के लिए 8-8 बसें रिजर्व रखी गई हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके। त्योहार के दौरान आवाजाही का भी रखा ध्यान प्रशासन ने त्योहार के दौरान आमजन की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए वाहनों के अधिग्रहण की व्यवस्था की है। जिले के स्कूलों की बसें अधिग्रहित की गई हैं, जबकि स्थानीय स्तर पर चलने वाली अतिरिक्त बसों को इससे अलग रखा गया है। प्रशासन का उद्देश्य चुनाव के दौरान परिवहन व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के साथ शहर और जिले में आमजन की आवाजाही प्रभावित नहीं होने देना है, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।

