निर्दलीय MLC के भाजपा में शामिल होने पर RJD हमलावर:मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग, तेजस्वी ने लगाया दल-बदल कानून के उल्लंघन का आरोप

निर्दलीय MLC के भाजपा में शामिल होने पर RJD हमलावर:मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग, तेजस्वी ने लगाया दल-बदल कानून के उल्लंघन का आरोप

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार विधान परिषद के हालिया चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीतने वाले दो विधान पार्षदों के भाजपा में शामिल होने पर सवाल उठाए हैं। रविवार को RJD कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्यसभा सांसद मनोज झा ने दोनों नवनिर्वाचित विधान पार्षदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीतने के बाद किसी राजनीतिक दल की सदस्यता लेना संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत दल-बदल कानून का उल्लंघन है। मनोज झा ने कहा कि हम बिहार विधान परिषद के सभापति से मांग करेंगे कि दोनों नवनिर्वाचित विधान पार्षदों को अयोग्य घोषित किया जाए। इस मामले में चुनाव आयोग और सभापति के पास शिकायत भी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सभापति इस मामले में कोई फैसला नहीं लेते हैं तो बहुत बड़ा बवाल होगा। फिर सभापति इसे संभाल नहीं पाएंगे। दो निर्दलीय MLC के भाजपा में शामिल होने पर विवाद दरअसल, विधान परिषद चुनाव में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बंशीधर ब्रजवासी और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. राहुल राज निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीते हैं। चुनाव जीतने के बाद दोनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसी को लेकर RJD ने आपत्ति जताई है। मनोज झा ने कहा कि भाजपा के लोगों को इतनी भी समझ नहीं है कि कोई निर्दलीय विधान पार्षद किसी दल को समर्थन तो दे सकता है, लेकिन उस दल में शामिल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हमने वोट चोरी के बारे में सुना था, लेकिन भाजपा ने तो जनादेश की चोरी की है। भाजपा को जदयू को खत्म करने की जल्दबाजी मनोज झा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हर जाति और समुदाय ने इस चुनाव के जरिए एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सारे तंत्र-मंत्र के बावजूद भाजपा केवल दो सीटें जीत पाई। भाजपा को जदयू को निपटाने की जल्दबाजी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बिहार में जदयू को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि एक तरफ दिल्ली में लोगों की मेगा रैली हो रही है और दूसरी तरफ उससे एक दिन पहले दो निर्दलीय उम्मीदवारों को भाजपा में शामिल करा लिया गया। अगर मुख्यमंत्री इस बेईमानी को चलने देते हैं तो जनता की अदालत इसका फैसला करेगी। तेजस्वी यादव ने भी उठाया था दल-बदल कानून का मुद्दा इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी दोनों विधान पार्षदों के भाजपा में शामिल होने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि संविधान की दसवीं अनुसूची के पैरा 2(2) के अनुसार, कोई सदस्य निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित होने के बाद किसी राजनीतिक दल में शामिल होता है तो उसे सदन की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है। तेजस्वी ने संविधान के अनुच्छेद 191(2) और दसवीं अनुसूची के पैरा 6(1) का भी हवाला दिया था। उन्होंने कहा था कि दल-बदल के आधार पर किसी सदस्य की अयोग्यता पर फैसला लेने का अधिकार संबंधित सदन के सभापति को है। ऐसे में बंशीधर ब्रजवासी और डॉ. राहुल राज के खिलाफ तत्काल अयोग्यता की कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा पर संविधान का मजाक बनाने का आरोप तेजस्वी यादव ने भाजपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा के विधायक को कोर्ट से सजा होने के बावजूद स्पीकर उसकी सदस्यता रद्द नहीं करते। उन्होंने साहेबगंज के विधायक राजू सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि विपक्षी दलों के विधायकों को अपने पाले में करने के लिए कई बार बोली लगाई जाती है, लेकिन लिखित शिकायत देने के बावजूद उनकी सदस्यता रद्द नहीं होती। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि अब निर्दलीय विधान पार्षदों के भाजपा में शामिल होने पर वही लोग अपनी मर्जी से कानून चला रहे हैं। उन्होंने भाजपा और RSS को संविधान और लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन बताया था। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार विधान परिषद के हालिया चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीतने वाले दो विधान पार्षदों के भाजपा में शामिल होने पर सवाल उठाए हैं। रविवार को RJD कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्यसभा सांसद मनोज झा ने दोनों नवनिर्वाचित विधान पार्षदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीतने के बाद किसी राजनीतिक दल की सदस्यता लेना संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत दल-बदल कानून का उल्लंघन है। मनोज झा ने कहा कि हम बिहार विधान परिषद के सभापति से मांग करेंगे कि दोनों नवनिर्वाचित विधान पार्षदों को अयोग्य घोषित किया जाए। इस मामले में चुनाव आयोग और सभापति के पास शिकायत भी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सभापति इस मामले में कोई फैसला नहीं लेते हैं तो बहुत बड़ा बवाल होगा। फिर सभापति इसे संभाल नहीं पाएंगे। दो निर्दलीय MLC के भाजपा में शामिल होने पर विवाद दरअसल, विधान परिषद चुनाव में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बंशीधर ब्रजवासी और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. राहुल राज निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीते हैं। चुनाव जीतने के बाद दोनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसी को लेकर RJD ने आपत्ति जताई है। मनोज झा ने कहा कि भाजपा के लोगों को इतनी भी समझ नहीं है कि कोई निर्दलीय विधान पार्षद किसी दल को समर्थन तो दे सकता है, लेकिन उस दल में शामिल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हमने वोट चोरी के बारे में सुना था, लेकिन भाजपा ने तो जनादेश की चोरी की है। भाजपा को जदयू को खत्म करने की जल्दबाजी मनोज झा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हर जाति और समुदाय ने इस चुनाव के जरिए एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सारे तंत्र-मंत्र के बावजूद भाजपा केवल दो सीटें जीत पाई। भाजपा को जदयू को निपटाने की जल्दबाजी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बिहार में जदयू को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि एक तरफ दिल्ली में लोगों की मेगा रैली हो रही है और दूसरी तरफ उससे एक दिन पहले दो निर्दलीय उम्मीदवारों को भाजपा में शामिल करा लिया गया। अगर मुख्यमंत्री इस बेईमानी को चलने देते हैं तो जनता की अदालत इसका फैसला करेगी। तेजस्वी यादव ने भी उठाया था दल-बदल कानून का मुद्दा इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी दोनों विधान पार्षदों के भाजपा में शामिल होने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि संविधान की दसवीं अनुसूची के पैरा 2(2) के अनुसार, कोई सदस्य निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित होने के बाद किसी राजनीतिक दल में शामिल होता है तो उसे सदन की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है। तेजस्वी ने संविधान के अनुच्छेद 191(2) और दसवीं अनुसूची के पैरा 6(1) का भी हवाला दिया था। उन्होंने कहा था कि दल-बदल के आधार पर किसी सदस्य की अयोग्यता पर फैसला लेने का अधिकार संबंधित सदन के सभापति को है। ऐसे में बंशीधर ब्रजवासी और डॉ. राहुल राज के खिलाफ तत्काल अयोग्यता की कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा पर संविधान का मजाक बनाने का आरोप तेजस्वी यादव ने भाजपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा के विधायक को कोर्ट से सजा होने के बावजूद स्पीकर उसकी सदस्यता रद्द नहीं करते। उन्होंने साहेबगंज के विधायक राजू सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि विपक्षी दलों के विधायकों को अपने पाले में करने के लिए कई बार बोली लगाई जाती है, लेकिन लिखित शिकायत देने के बावजूद उनकी सदस्यता रद्द नहीं होती। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि अब निर्दलीय विधान पार्षदों के भाजपा में शामिल होने पर वही लोग अपनी मर्जी से कानून चला रहे हैं। उन्होंने भाजपा और RSS को संविधान और लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन बताया था।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *