बांका युवा उत्सव में कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा:DM अंशुल अग्रवाल ने किया उद्घाटन; चित्रकला, कविता लेखन और समूह लोकगीत-लोकनृत्य की प्रस्तुतियां हुई

बांका जिला युवा उत्सव-2026 का शुभारंभ शनिवार को चंद्रशेखर सिंह नगर भवन (टाउन हॉल) में हुआ। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिले के अलग-अलग इलाकों से आए युवा कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

नगर भवन पहुंचने पर डीएम का चलंत संथाली नृत्य से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने बच्चों की चित्रकला प्रदर्शनी देखी। प्रदर्शनी में बच्चों की कलाकृतियां और उनकी कल्पनाशीलता देखने को मिली। कार्यक्रम शनिवार शाम तक चला। जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं

डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा कि बांका जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां के युवा लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्हें उचित मंच और अवसर देने की जरूरत है। जिला प्रशासन कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को अपनी प्रतिभा और कौशल दिखाने का मौका देने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने हाल ही में हुई बिहार राज्य विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का जिक्र किया। डीएम ने कहा कि प्रतियोगिता के जरिए युवाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। युवाओं से लगातार प्रयास करते है

डीएम ने स्वामी विवेकानंद के कथन, ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए’ का उल्लेख किया। उन्होंने युवाओं से लगातार प्रयास करते रहने को कहा।

उन्होंने कहा कि हर प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी विजेता नहीं बन सकते। पीछे रहने वालों को निराश होने की जरूरत नहीं है। इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाना भी उपलब्धि और सीख है। प्रतिभागियों को अपनी कमियों का आकलन कर उनमें सुधार करना चाहिए और अगले मौके के लिए तैयारी करनी चाहिए।

डीएम ने विजेता प्रतिभागियों से कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता उनकी यात्रा का पहला पड़ाव है। आगे पटना में होने वाली प्रतियोगिता में उन्हें और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मौके से आई तस्वीरें… चुनौतियां से घबराकर रुकना नहीं चाहिए चित्रकला प्रदर्शनी की सराहना करते हुए डीएम ने कहा कि बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तिकरण, विकसित बिहार एवं विकसित बांका जैसे महत्वपूर्ण विषयों को अपनी चित्रकारी के माध्यम से बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। यह उनकी रचनात्मकता, सामाजिक समझ और कल्पनाशीलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जीवन में चुनौतियां आती रहती हैं, लेकिन उनसे घबराकर रुकना नहीं चाहिए। आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और अपनी गलतियों से सीखने की भावना के साथ आगे बढ़ने से लक्ष्य जरूर हासिल किया जा सकता है। कलाकारों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोहा

जिला युवा उत्सव के दौरान चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, समूह लोकगीत एवं समूह लोकनृत्य सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुति ने नगर भवन में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। हर प्रस्तुति के बाद तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को डीएम अंशुल अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी कलाकारों की प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मौके पर एसडीएम राजकुमार, एसडीपीओ अमर विश्वास सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। बांका जिला युवा उत्सव-2026 का शुभारंभ शनिवार को चंद्रशेखर सिंह नगर भवन (टाउन हॉल) में हुआ। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिले के अलग-अलग इलाकों से आए युवा कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

नगर भवन पहुंचने पर डीएम का चलंत संथाली नृत्य से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने बच्चों की चित्रकला प्रदर्शनी देखी। प्रदर्शनी में बच्चों की कलाकृतियां और उनकी कल्पनाशीलता देखने को मिली। कार्यक्रम शनिवार शाम तक चला। जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं

डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा कि बांका जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां के युवा लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्हें उचित मंच और अवसर देने की जरूरत है। जिला प्रशासन कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को अपनी प्रतिभा और कौशल दिखाने का मौका देने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने हाल ही में हुई बिहार राज्य विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का जिक्र किया। डीएम ने कहा कि प्रतियोगिता के जरिए युवाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। युवाओं से लगातार प्रयास करते है

डीएम ने स्वामी विवेकानंद के कथन, ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए’ का उल्लेख किया। उन्होंने युवाओं से लगातार प्रयास करते रहने को कहा।

उन्होंने कहा कि हर प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी विजेता नहीं बन सकते। पीछे रहने वालों को निराश होने की जरूरत नहीं है। इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाना भी उपलब्धि और सीख है। प्रतिभागियों को अपनी कमियों का आकलन कर उनमें सुधार करना चाहिए और अगले मौके के लिए तैयारी करनी चाहिए।

डीएम ने विजेता प्रतिभागियों से कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता उनकी यात्रा का पहला पड़ाव है। आगे पटना में होने वाली प्रतियोगिता में उन्हें और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मौके से आई तस्वीरें… चुनौतियां से घबराकर रुकना नहीं चाहिए चित्रकला प्रदर्शनी की सराहना करते हुए डीएम ने कहा कि बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तिकरण, विकसित बिहार एवं विकसित बांका जैसे महत्वपूर्ण विषयों को अपनी चित्रकारी के माध्यम से बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। यह उनकी रचनात्मकता, सामाजिक समझ और कल्पनाशीलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जीवन में चुनौतियां आती रहती हैं, लेकिन उनसे घबराकर रुकना नहीं चाहिए। आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और अपनी गलतियों से सीखने की भावना के साथ आगे बढ़ने से लक्ष्य जरूर हासिल किया जा सकता है। कलाकारों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोहा

जिला युवा उत्सव के दौरान चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, समूह लोकगीत एवं समूह लोकनृत्य सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुति ने नगर भवन में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। हर प्रस्तुति के बाद तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को डीएम अंशुल अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी कलाकारों की प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मौके पर एसडीएम राजकुमार, एसडीपीओ अमर विश्वास सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *