सरकारी बस की टक्कर से युवक की मौत:नवादा में बोरा फैक्ट्री में करता था काम, गाड़ी के खिलाफ FIR दर्ज

सरकारी बस की टक्कर से युवक की मौत:नवादा में बोरा फैक्ट्री में करता था काम, गाड़ी के खिलाफ FIR दर्ज

नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की चपेट में आने से शख्स की मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहर के पास की है। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान बेगूसराय जिला निवासी मुरारी पासवान(40) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए घर से करीब 105 किलोमीटर दूर नवादा में रहता था। वो मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित नहर के पास एक बोरा फैक्ट्री में प्राइवेट काम करते थे रविवार को वह भदौखर से फैक्ट्री की ओर जा रहे थे। पटना जाने वाली बस ने पीछे से मारी टक्कर इसी दौरान पटना की ओर जाने वाली एक सरकारी बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुरारी पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस वहां से चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। वहीं, मृतक के परिजनों को भी हादसे की सूचना दी गई। परिवार के सदस्यों के घटनास्थल पर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मुरारी पासवान अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। बस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज वह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए वह अपने घर से दूर रहकर मजदूरी कर रहे थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के आधार पर सरकारी बस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की चपेट में आने से शख्स की मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहर के पास की है। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान बेगूसराय जिला निवासी मुरारी पासवान(40) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए घर से करीब 105 किलोमीटर दूर नवादा में रहता था। वो मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित नहर के पास एक बोरा फैक्ट्री में प्राइवेट काम करते थे रविवार को वह भदौखर से फैक्ट्री की ओर जा रहे थे। पटना जाने वाली बस ने पीछे से मारी टक्कर इसी दौरान पटना की ओर जाने वाली एक सरकारी बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुरारी पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस वहां से चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। वहीं, मृतक के परिजनों को भी हादसे की सूचना दी गई। परिवार के सदस्यों के घटनास्थल पर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मुरारी पासवान अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। बस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज वह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए वह अपने घर से दूर रहकर मजदूरी कर रहे थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के आधार पर सरकारी बस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *