भागलपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-6 के पास मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर फायरिंग और चाकूबाजी हुई है। एक युवक को हाथ में बुलेट लगी है, जबकि दूसरे को चाकू से मारकर घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों की पहचान मोहम्मद मेराज और मोहम्मद आमिर के तौर पर हुई है। गोलीबारी का आरोप शाहबाज नगर कमेली निवासी मो. आमिर, अली और तारीख पर है। दो अन्य बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना मुजाहिदपुर थाने से करीब 100 मीटर दूर हुई।
मोबाइल छीनकर भाग रहा था बदमाश घायल के परिजनों के मुताबिक, एक यात्री का मोबाइल छीनकर बदमाश भाग रहा था। यात्री ने स्थानीय लोगों को आवाज देकर बताया कि उसका मोबाइल छीना गया है। यात्री की मदद के लिए बदमाश को रोकने की कोशिश की। उस समय वह अकेला था। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और धमकी दी कि जो करना है कर लो। उस समय मामला किसी तरह शांत हो गया, लेकिन बदमाशों ने इसे अपनी बेइज्जती समझ लिया। करीब आधे घंटे बाद वही बदमाश अपने साथ 5 से 7 लड़कों को लेकर मौके पर पहुंच गया। इसके बाद बिना किसी परवाह के स्थानीय लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने चाकू से भी हमला किया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। ‘जान से मारने की धमकी दी गई’ घायल मो. मिराज ने बताया सुबह अपने घर से निकलकर स्टेशन के पास पहुंचा था। वहां 3 लड़के को बाइक से भागते देखा। इस दौरान एक यात्री ने बताया कि उसका मोबाइल लेकर वो लोग भाग रहा है। इसके बाद उनलोगों को आवाज देकर रोका। पूछने पर वो लोग भड़क गए। पिस्टल निकालकर एक राउंड गोली चलाई। मोबाइल तो मैंने यात्री को दिलवा दिया। लेकिन बदमाश गोली मारने की धमकी देकर चले गए। कुछ देर बाद फिर 5-7 लोगों के साथ पहुंचा। 2 राउंड फायरिंग की, तलवार भी चलाया। अली, आमिर और तारीक ने फायरिगं की है। मुझे एक गोली लगी है। उनलोगों के पास पिस्टल और कट्टा था।
पहले गली में चली गोली, फिर रेलवे परिसर में मचाया उत्पात बदमाशों ने सबसे पहले रेलवे गेट नंबर-6 के बाहर स्थित गली में फायरिंग की। इसके बाद वे रेलवे परिसर की ओर बढ़े और वहां भी गोलीबारी करने लगे। रेलवे परिसर में टिकट काउंटर और पार्किंग क्षेत्र के आसपास फायरिंग की गई। अचानक गोली चलने से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। थाने के करीब वारदात से सुरक्षा पर सवाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब थाना घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर है, तो बदमाशों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने की हिम्मत कैसे जुटाई? मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर आधे घंटे बाद हथियारों से लैस होकर लौटना और रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास फायरिंग करना अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाता है। भागलपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-6 के पास मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर फायरिंग और चाकूबाजी हुई है। एक युवक को हाथ में बुलेट लगी है, जबकि दूसरे को चाकू से मारकर घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों की पहचान मोहम्मद मेराज और मोहम्मद आमिर के तौर पर हुई है। गोलीबारी का आरोप शाहबाज नगर कमेली निवासी मो. आमिर, अली और तारीख पर है। दो अन्य बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना मुजाहिदपुर थाने से करीब 100 मीटर दूर हुई।
मोबाइल छीनकर भाग रहा था बदमाश घायल के परिजनों के मुताबिक, एक यात्री का मोबाइल छीनकर बदमाश भाग रहा था। यात्री ने स्थानीय लोगों को आवाज देकर बताया कि उसका मोबाइल छीना गया है। यात्री की मदद के लिए बदमाश को रोकने की कोशिश की। उस समय वह अकेला था। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और धमकी दी कि जो करना है कर लो। उस समय मामला किसी तरह शांत हो गया, लेकिन बदमाशों ने इसे अपनी बेइज्जती समझ लिया। करीब आधे घंटे बाद वही बदमाश अपने साथ 5 से 7 लड़कों को लेकर मौके पर पहुंच गया। इसके बाद बिना किसी परवाह के स्थानीय लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने चाकू से भी हमला किया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। ‘जान से मारने की धमकी दी गई’ घायल मो. मिराज ने बताया सुबह अपने घर से निकलकर स्टेशन के पास पहुंचा था। वहां 3 लड़के को बाइक से भागते देखा। इस दौरान एक यात्री ने बताया कि उसका मोबाइल लेकर वो लोग भाग रहा है। इसके बाद उनलोगों को आवाज देकर रोका। पूछने पर वो लोग भड़क गए। पिस्टल निकालकर एक राउंड गोली चलाई। मोबाइल तो मैंने यात्री को दिलवा दिया। लेकिन बदमाश गोली मारने की धमकी देकर चले गए। कुछ देर बाद फिर 5-7 लोगों के साथ पहुंचा। 2 राउंड फायरिंग की, तलवार भी चलाया। अली, आमिर और तारीक ने फायरिगं की है। मुझे एक गोली लगी है। उनलोगों के पास पिस्टल और कट्टा था।
पहले गली में चली गोली, फिर रेलवे परिसर में मचाया उत्पात बदमाशों ने सबसे पहले रेलवे गेट नंबर-6 के बाहर स्थित गली में फायरिंग की। इसके बाद वे रेलवे परिसर की ओर बढ़े और वहां भी गोलीबारी करने लगे। रेलवे परिसर में टिकट काउंटर और पार्किंग क्षेत्र के आसपास फायरिंग की गई। अचानक गोली चलने से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। थाने के करीब वारदात से सुरक्षा पर सवाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब थाना घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर है, तो बदमाशों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने की हिम्मत कैसे जुटाई? मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर आधे घंटे बाद हथियारों से लैस होकर लौटना और रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास फायरिंग करना अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाता है।

