बेगूसराय में विजयादशमी की रात को मेला देखकर घर लौट रहे शिक्षक दंपती पर हमले का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया, जिसके बाद वारदात की जानकारी हुई। घटना में घायल टीचर ने बताया कि मेरे सिर पर 15 से 20 टांके लगाने पड़े हैं। दंपती का कहना है कि घटना के बाद से न्याय की गुहार लगाने के लिए पुलिस के उच्च अधिकारियों का चक्कर काट रहे हैं। पीड़ित पति शिक्षक प्रेम कुमार नवीन ने बताया कि 22 अक्टूबर विजयादशमी की रात करीब दो से ढाई बजे के बीच मैं पत्नी रेखा कुमारी के साथ दुर्गा पूजा का मेला घूमकर घर लौट रहा था। जैसे ही नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर स्थित बीएम हॉस्पिटल के पास पहुंचा, वहां सड़क किनारे 10 से 15 उपद्रवी युवक खड़े थे। सभी लड़के स्मैक, चरस और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के आदी थे और पूरी तरह नशे में धुत थे। नशे में धुत अपराधियों ने पत्नी को लेकर किया अश्लील कमेंट घायल प्रेम कुमार नवीन ने बताया कि कुछ युवकों ने रास्ते में उनकी पत्नी पर बेहद अभद्र टिप्पणियां की और गंदी भाषा का इस्तेमाल किया। जब प्रेम कुमार ने इसका विरोध करते हुए आपत्ति जताई कि वे ऐसी बातें क्यों कर रहे हैं, तो हमलावरों ने उन्हें जाने दिया। लेकिन कुछ ही दूर आगे जाने पर उन नशेडियों ने रास्ते रोक लिए। इसके बाद दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए 10 से 15 युवकों ने दंपती को घेर लिया और अंधाधुंध मारपीट शुरू कर दी। पति-पत्नी को लोहे की रॉड, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। नशे में धुत अपराधी आपस में कह रहे थे कि इसको मार दें क्या, जिससे साफ जाहिर होता है कि उनकी मंशा उस रात दोनों की हत्या करने की थी। घायल महिला किसी तरह जान बचाकर बीएम हॉस्पिटल के अंदर पहुंची अपनी जान बचाने के लिए बुरी तरह जख्मी महिला रेखा कुमारी किसी तरह भागकर बीएम हॉस्पिटल के अंदर घुसी और अपनी जान बचाई। इस बीच पति पर ताबड़तोड़ सिर पर वार किए जाते रहे, जिससे उनके सिर में 15 से 20 गंभीर जख्म हो गए और टांके लगाने पड़े। घटना के कुछ ही मिनटों बाद जब पीड़िता ने अपने देवर को फोन कर आपात स्थिति की जानकारी दी और वे मौके पर पहुंचे, तब जाकर हमलावर वहां से हटे। बाद में पता चला कि बदमाशों ने वहां से थोड़ी दूर आगे यानी 100-200 मीटर की दूरी पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की थी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दंपती को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वे जैसे-जैसे घर लौटे। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से नगर थाना में दो नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। लेकिन घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी बदमाश पकड़े नहीं जा सके हैं। पीड़ित दंपती ने एसपी मनीष से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। महिला बोली- पुलिस से शिकायत पर जवाब मिला कि ऐसे कई मामले आते रहते हैं पीड़ित महिला रेखा कुमारी ने बताया कि जब उन्होंने डायल-112 पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी थी, तो पुलिस की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिला और यह कहकर टाल दिया गया कि ऐसे कई मामले उनके पास आते हैं। महिला का कहना है कि जब वे अपने पति के साथ सुरक्षित नहीं हैं, तो आम महिलाएं कैसे बाहर निकलेंगी। इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश व्याप्त है और आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने की मांग कर रहे हैं। सदर-वन डीएसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि विजयादशमी की रात मेला देखकर लौट रहे दंपती पर असामाजिक तत्वों की ओर से हमला किए जाने की सूचना मिलने के बाद नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज को मुख्य आधार बनाकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बेगूसराय में विजयादशमी की रात को मेला देखकर घर लौट रहे शिक्षक दंपती पर हमले का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया, जिसके बाद वारदात की जानकारी हुई। घटना में घायल टीचर ने बताया कि मेरे सिर पर 15 से 20 टांके लगाने पड़े हैं। दंपती का कहना है कि घटना के बाद से न्याय की गुहार लगाने के लिए पुलिस के उच्च अधिकारियों का चक्कर काट रहे हैं। पीड़ित पति शिक्षक प्रेम कुमार नवीन ने बताया कि 22 अक्टूबर विजयादशमी की रात करीब दो से ढाई बजे के बीच मैं पत्नी रेखा कुमारी के साथ दुर्गा पूजा का मेला घूमकर घर लौट रहा था। जैसे ही नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर स्थित बीएम हॉस्पिटल के पास पहुंचा, वहां सड़क किनारे 10 से 15 उपद्रवी युवक खड़े थे। सभी लड़के स्मैक, चरस और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के आदी थे और पूरी तरह नशे में धुत थे। नशे में धुत अपराधियों ने पत्नी को लेकर किया अश्लील कमेंट घायल प्रेम कुमार नवीन ने बताया कि कुछ युवकों ने रास्ते में उनकी पत्नी पर बेहद अभद्र टिप्पणियां की और गंदी भाषा का इस्तेमाल किया। जब प्रेम कुमार ने इसका विरोध करते हुए आपत्ति जताई कि वे ऐसी बातें क्यों कर रहे हैं, तो हमलावरों ने उन्हें जाने दिया। लेकिन कुछ ही दूर आगे जाने पर उन नशेडियों ने रास्ते रोक लिए। इसके बाद दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए 10 से 15 युवकों ने दंपती को घेर लिया और अंधाधुंध मारपीट शुरू कर दी। पति-पत्नी को लोहे की रॉड, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। नशे में धुत अपराधी आपस में कह रहे थे कि इसको मार दें क्या, जिससे साफ जाहिर होता है कि उनकी मंशा उस रात दोनों की हत्या करने की थी। घायल महिला किसी तरह जान बचाकर बीएम हॉस्पिटल के अंदर पहुंची अपनी जान बचाने के लिए बुरी तरह जख्मी महिला रेखा कुमारी किसी तरह भागकर बीएम हॉस्पिटल के अंदर घुसी और अपनी जान बचाई। इस बीच पति पर ताबड़तोड़ सिर पर वार किए जाते रहे, जिससे उनके सिर में 15 से 20 गंभीर जख्म हो गए और टांके लगाने पड़े। घटना के कुछ ही मिनटों बाद जब पीड़िता ने अपने देवर को फोन कर आपात स्थिति की जानकारी दी और वे मौके पर पहुंचे, तब जाकर हमलावर वहां से हटे। बाद में पता चला कि बदमाशों ने वहां से थोड़ी दूर आगे यानी 100-200 मीटर की दूरी पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की थी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दंपती को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वे जैसे-जैसे घर लौटे। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से नगर थाना में दो नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। लेकिन घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी बदमाश पकड़े नहीं जा सके हैं। पीड़ित दंपती ने एसपी मनीष से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। महिला बोली- पुलिस से शिकायत पर जवाब मिला कि ऐसे कई मामले आते रहते हैं पीड़ित महिला रेखा कुमारी ने बताया कि जब उन्होंने डायल-112 पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी थी, तो पुलिस की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिला और यह कहकर टाल दिया गया कि ऐसे कई मामले उनके पास आते हैं। महिला का कहना है कि जब वे अपने पति के साथ सुरक्षित नहीं हैं, तो आम महिलाएं कैसे बाहर निकलेंगी। इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश व्याप्त है और आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने की मांग कर रहे हैं। सदर-वन डीएसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि विजयादशमी की रात मेला देखकर लौट रहे दंपती पर असामाजिक तत्वों की ओर से हमला किए जाने की सूचना मिलने के बाद नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज को मुख्य आधार बनाकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

