दरभंगा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव आज:अध्यक्ष-सचिव पद के उम्मीदवारों का जनसंपर्क तेज, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग

दरभंगा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव आज:अध्यक्ष-सचिव पद के उम्मीदवारों का जनसंपर्क तेज, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग

दरभंगा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के त्रैवार्षिक चुनाव सत्र 2027-2030 को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आज होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पदों के उम्मीदवार दवा दुकानदारों और एसोसिएशन के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर समर्थन और वोट मांग रहे हैं। जारी चुनावी पोस्टर के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए जेया अहमद, सचिव पद के लिए ताहिर हुसैन, कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक कुमार (पूर्व) और संयुक्त सचिव-बी पद के लिए आशीष जैन उम्मीदवार हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जेया अहमद और सचिव पद के उम्मीदवार ताहिर हुसैन सहित संगीता साहू भी दवा दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर सदस्यों से मुलाकात कर रहे हैं। वे चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। उम्मीदवारों का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। आखिर क्या है एसोसिएशन चुनाव का उद्देश्य एसोसिएशन का उद्देश्य केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट के बीच एकजुटता कायम करना, दवा कारोबारियों के हितों की रक्षा करना, दवा व्यवसाय से जुड़े आवश्यक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए काम करना है। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और दवा कारोबारियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने पर भी जोर दिया जा रहा है। चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान केंद्र होटल कृष्णा रेजिडेंसी, टाउन हॉल के पास, दरभंगा निर्धारित किया गया है। अब एसोसिएशन के सदस्यों के मताधिकार से अगले तीन वर्षों के लिए संगठन की नई नेतृत्व टीम का फैसला होगा। दरभंगा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के त्रैवार्षिक चुनाव सत्र 2027-2030 को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आज होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पदों के उम्मीदवार दवा दुकानदारों और एसोसिएशन के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर समर्थन और वोट मांग रहे हैं। जारी चुनावी पोस्टर के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए जेया अहमद, सचिव पद के लिए ताहिर हुसैन, कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक कुमार (पूर्व) और संयुक्त सचिव-बी पद के लिए आशीष जैन उम्मीदवार हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जेया अहमद और सचिव पद के उम्मीदवार ताहिर हुसैन सहित संगीता साहू भी दवा दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर सदस्यों से मुलाकात कर रहे हैं। वे चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। उम्मीदवारों का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। आखिर क्या है एसोसिएशन चुनाव का उद्देश्य एसोसिएशन का उद्देश्य केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट के बीच एकजुटता कायम करना, दवा कारोबारियों के हितों की रक्षा करना, दवा व्यवसाय से जुड़े आवश्यक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए काम करना है। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और दवा कारोबारियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने पर भी जोर दिया जा रहा है। चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान केंद्र होटल कृष्णा रेजिडेंसी, टाउन हॉल के पास, दरभंगा निर्धारित किया गया है। अब एसोसिएशन के सदस्यों के मताधिकार से अगले तीन वर्षों के लिए संगठन की नई नेतृत्व टीम का फैसला होगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *