डीडवाना में राष्ट्रीय एकता दौड़ निकाली:सरदार पटेल जयंती पर युवाओं और अधिकारियों ने ली एकता, अखंडता और स्वच्छता की शपथ

डीडवाना में राष्ट्रीय एकता दौड़ निकाली:सरदार पटेल जयंती पर युवाओं और अधिकारियों ने ली एकता, अखंडता और स्वच्छता की शपथ

डीडवाना में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला प्रशासन ने ‘रन फॉर यूनिटी’ निकाली। दौड़ के जरिए युवाओं और विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता, कर्तव्यनिष्ठा और स्वच्छता का संदेश दिया गया। दौड़ पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्किल से शुरू हुई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा, उपखंड अधिकारी राजवीर सिंह यादव और जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह देथा ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। दौड़ शहर के प्रमुख रास्तों से होते हुए भगत सिंह सर्किल पर खत्म हुई। इसमें युवाओं और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारे लगाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। समापन पर उपखंड अधिकारी राजवीर सिंह यादव ने युवाओं, विद्यार्थियों और अधिकारियों को देश के प्रति निष्ठा और समर्पण से अपने कर्तव्य निभाने की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने आसपास सफाई बनाए रखने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह देथा समेत जिला और उपखंड स्तर के अधिकारी, शिक्षक, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं और शहर के नागरिक मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *