भोजपुर में जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने अपने ही चाचा की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सिर के अगले हिस्से और पीछे साइड चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पहचान बांध गांव निवासी काशीनाथ सिंह उर्फ काशी यादव(70) के तौर पर हुई है। पेशे से किसान थे। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक के चचेरे भतीजे खखनु सिंह ने बताया कि सभी भाइयों के बीच जमीन का बराबर हिस्सा लग चुका है। इसके बाद भी उनके सगे भाई दूधनाथ यादव और सुनील यादव विवाद कर रहा था। उनलोगों का कहना था कि चाचा ने 2 कट्ठा जमीन ज्यादा ले लिया। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार की दोपहर चाचा खेत पर थे, इस दौरान उनपर जानलेवा हमला कर दिया। छानबीन में जुटी पुलिस मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने करीब दो किलोमीटर तक खदेड़ कर आरोपी भतीजे सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड में उसकी मां सहिया देवी का भी नाम आया है, जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वहीं, इस संबंध में जगदीशपुर एसडीपीओ रवि कुमार ने बताया कि 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। FSL की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घर में मचा कोहारम मृतक छह भाई-बहन में सबसे छोटा था। उनके परिवार में पत्नी जानकी देवी, दो पुत्री ब्यासो देवी, मनभावत देवी और दो पुत्र संजय यादव, शिवजी यादव है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने अपने ही चाचा की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सिर के अगले हिस्से और पीछे साइड चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पहचान बांध गांव निवासी काशीनाथ सिंह उर्फ काशी यादव(70) के तौर पर हुई है। पेशे से किसान थे। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक के चचेरे भतीजे खखनु सिंह ने बताया कि सभी भाइयों के बीच जमीन का बराबर हिस्सा लग चुका है। इसके बाद भी उनके सगे भाई दूधनाथ यादव और सुनील यादव विवाद कर रहा था। उनलोगों का कहना था कि चाचा ने 2 कट्ठा जमीन ज्यादा ले लिया। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार की दोपहर चाचा खेत पर थे, इस दौरान उनपर जानलेवा हमला कर दिया। छानबीन में जुटी पुलिस मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने करीब दो किलोमीटर तक खदेड़ कर आरोपी भतीजे सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड में उसकी मां सहिया देवी का भी नाम आया है, जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वहीं, इस संबंध में जगदीशपुर एसडीपीओ रवि कुमार ने बताया कि 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। FSL की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घर में मचा कोहारम मृतक छह भाई-बहन में सबसे छोटा था। उनके परिवार में पत्नी जानकी देवी, दो पुत्री ब्यासो देवी, मनभावत देवी और दो पुत्र संजय यादव, शिवजी यादव है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

