प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान, शिल्पा शेट्टी, सोनम कपूर और मीरा राजपूत समेत कई सेलेब्स ने गुरुवार को करवा चौथ का त्योहार मनाया। आमिर खान और उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट मुंबई में अनिल कपूर के घर आयोजित समारोह में शामिल हुए। शादी के बाद यह उनका पहला करवा चौथ था। आमिर ने इस मौके पर कुर्ता-धोती और साधारण चप्पल पहनी थी। वहीं, गौरी नीले रंग के बनारसी सूट में नजर आईं। दोनों ने साथ में पहुंचकर पैपराजी के सामने तस्वीरें भी खिंचवाईं। अनिल कपूर के घर जुटे कई सितारे अनिल कपूर के मुंबई स्थित घर पर उनकी पत्नी सुनीता कपूर ने हर साल की तरह करवा चौथ का आयोजन किया। इस समारोह में शिल्पा शेट्टी, सोनम कपूर, मीरा राजपूत, रीदिमा कपूर साहनी, महीप कपूर, भावना पांडे, नीलम कोठारी, गीता बसरा, अंशुला कपूर, ताहिरा कश्यप, मिनी माथुर और फराह खान समेत कई हस्तियां पहुंचीं। प्रियंका ने निक की तारीफ की, बोलीं- मेरे पति जैसा कोई नहीं प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ करवा चौथ मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर बताया कि निक ने इस खास दिन घर पर रहने के लिए अपने टूर का शेड्यूल इस तरह बनाया कि वह उनके साथ त्योहार मना सकें। प्रियंका ने निक की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने बिना कहे ही समझ लिया कि यह दिन उनके और मालती के लिए कितना खास है। एक्ट्रेस ने अपने पति के लिए प्यार जाहिर करते हुए लिखा, ‘मेरे पति जैसा कोई नहीं है। मैं चाहती हूं कि आप सभी को भी ऐसा प्यार मिले। हैप्पी करवा चौथ।’ इस मौके पर प्रियंका लाल रंग के पारंपरिक कपड़ों में नजर आईं। उन्होंने हाथों पर लगी मेहंदी की तस्वीर भी शेयर की। मेहंदी में निक और बेटी मालती के नाम के शुरुआती अक्षर शामिल थे। एक तस्वीर में वह पूजा की थाली और छलनी के साथ निक के पास नजर आईं। ताहिरा कश्यप और आयुष्मान खुराना ने करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं। ताहिरा लाल रंग की साड़ी में नजर आईं। साड़ी के बॉर्डर और ब्लाउज पर कढ़ाई थी। वहीं, आयुष्मान बेज रंग के सूट में दिखे।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी करवा चौथ के मौके पर रकुल प्रीत सिंह लाल रंग के कुर्ता सेट और हैवी ज्वेलरी में नजर आईं। वहीं, जैकी भगनानी पारंपरिक कपड़ों में दिखे। रकुल ने पति के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में वह अपना व्रत खोलती नजर आईं, जबकि दूसरी में जैकी उनके माथे पर किस करते दिखे।
आमिर की पत्नी गौरी ने मनाया पहला करवा चौथ:प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी और रकुल प्रीत सिंह ने भी रखा व्रत, देखें तस्वीरें

