गयाजी में तीरंदाजी के मैदान पर जिले की बेटियों ने निशानेबाजी का दमदार दम दिखाया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की रिकर्व स्पर्धाओं पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल कर तीनों वर्गों में क्लीन स्वीप किया। कंपाउंड स्पर्धा में भी बेटियों ने तीनों पदक अपने नाम किए। वहीं, इंडियन राउंड में गयाजी और भागलपुर की खिलाड़ियों के बीच मुकाबला देखने को मिला। विद्यालय स्तरीय तीरंदाजी चयन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने के साथ ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की तस्वीर भी साफ हो गई है। खेल विभाग, बिहार सरकार, राज्य खेल प्राधिकरण, पटना और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य राज्यस्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन कर एकलव्य तीरंदाजी दल का गठन करना है। रिकर्व में तीनों आयु वर्ग में गया अव्वल अंडर-14 बालिका रिकर्व स्पर्धा में गयाजी की नित्या कुमारी ने पहला और प्रीति कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। भागलपुर की अनु प्रभा तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 वर्ग में दीक्षा कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। नाजमीन खातून दूसरे और अनुष्का कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 रिकर्व स्पर्धा में भी गयाजी की खिलाड़ियों ने तीनों स्थानों पर कब्जा जमाया। कृति कुमारी पहले, आस्था कुमारी दूसरे और नंदनी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। इंडियन राउंड में भागलपुर ने भी दिखाई ताकत इंडियन राउंड की स्पर्धाओं में जिले के खिलाड़ियों को भागलपुर से कड़ी चुनौती मिली। अंडर-14 बालिका वर्ग में भागलपुर की निशा कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। गयाजी की पूनम कुमारी दूसरे और अनुष्का प्रिया तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 वर्ग में भागलपुर की साक्षी कुमारी ने बाजी मारी। गयाजी की चांदनी कुमारी दूसरे और राखी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 इंडियन राउंड में भागलपुर की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। सुमन कुमारी ने पहला, गुलहरी कुमारी ने दूसरा और सुरभि कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कंपाउंड में भी तीनों पदक गया के खाते में अंडर-17 बालिका कंपाउंड स्पर्धा में जिले की करिश्मा कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। प्रियंका कुमारी दूसरे और दीपशिखा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। इस तरह रिकर्व और कंपाउंड स्पर्धाओं में गया की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। गयाजी के एकलव्य तीरंदाजी प्रशिक्षक जय प्रकाश ने बताया कि चयन प्रतियोगिता में बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने भी रिकर्व, इंडियन राउंड और कंपाउंड स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। गया के अलावा आरा, गोपालगंज और राजगीर के खिलाड़ियों ने भी प्रदर्शन किया। जिला खेल पदाधिकारी नेहा कुमारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बालिका वर्ग की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता गयाजी में और बालक वर्ग की प्रतियोगिता भागलपुर में आयोजित की जाएगी। जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गयाजी में तीरंदाजी के मैदान पर जिले की बेटियों ने निशानेबाजी का दमदार दम दिखाया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की रिकर्व स्पर्धाओं पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल कर तीनों वर्गों में क्लीन स्वीप किया। कंपाउंड स्पर्धा में भी बेटियों ने तीनों पदक अपने नाम किए। वहीं, इंडियन राउंड में गयाजी और भागलपुर की खिलाड़ियों के बीच मुकाबला देखने को मिला। विद्यालय स्तरीय तीरंदाजी चयन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने के साथ ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की तस्वीर भी साफ हो गई है। खेल विभाग, बिहार सरकार, राज्य खेल प्राधिकरण, पटना और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य राज्यस्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन कर एकलव्य तीरंदाजी दल का गठन करना है। रिकर्व में तीनों आयु वर्ग में गया अव्वल अंडर-14 बालिका रिकर्व स्पर्धा में गयाजी की नित्या कुमारी ने पहला और प्रीति कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। भागलपुर की अनु प्रभा तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 वर्ग में दीक्षा कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। नाजमीन खातून दूसरे और अनुष्का कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 रिकर्व स्पर्धा में भी गयाजी की खिलाड़ियों ने तीनों स्थानों पर कब्जा जमाया। कृति कुमारी पहले, आस्था कुमारी दूसरे और नंदनी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। इंडियन राउंड में भागलपुर ने भी दिखाई ताकत इंडियन राउंड की स्पर्धाओं में जिले के खिलाड़ियों को भागलपुर से कड़ी चुनौती मिली। अंडर-14 बालिका वर्ग में भागलपुर की निशा कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। गयाजी की पूनम कुमारी दूसरे और अनुष्का प्रिया तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 वर्ग में भागलपुर की साक्षी कुमारी ने बाजी मारी। गयाजी की चांदनी कुमारी दूसरे और राखी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 इंडियन राउंड में भागलपुर की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। सुमन कुमारी ने पहला, गुलहरी कुमारी ने दूसरा और सुरभि कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कंपाउंड में भी तीनों पदक गया के खाते में अंडर-17 बालिका कंपाउंड स्पर्धा में जिले की करिश्मा कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। प्रियंका कुमारी दूसरे और दीपशिखा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। इस तरह रिकर्व और कंपाउंड स्पर्धाओं में गया की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। गयाजी के एकलव्य तीरंदाजी प्रशिक्षक जय प्रकाश ने बताया कि चयन प्रतियोगिता में बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने भी रिकर्व, इंडियन राउंड और कंपाउंड स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। गया के अलावा आरा, गोपालगंज और राजगीर के खिलाड़ियों ने भी प्रदर्शन किया। जिला खेल पदाधिकारी नेहा कुमारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बालिका वर्ग की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता गयाजी में और बालक वर्ग की प्रतियोगिता भागलपुर में आयोजित की जाएगी। जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

