दुर्ग में करवाचौथ पर गैस सिलेंडर में धमाका:किचन में लगी आग, घर में मौजूद थे परिवार के 6 सदस्य; सभी सुरक्षित

दुर्ग में करवाचौथ पर गैस सिलेंडर में धमाका:किचन में लगी आग, घर में मौजूद थे परिवार के 6 सदस्य; सभी सुरक्षित

दुर्ग के मरारपारा इलाके में करवाचौथ के दिन एक बड़ा हादसा टल गया। प्रसाद बनाने के कुछ देर बाद घर में गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। इससे किचन में आग लग गई और वहां रखा सामान जलकर खाक हो गया। हादसे के समय घर में परिवार के 6 सदस्य मौजूद थे। हालांकि, सभी सुरक्षित बच गए। जानकारी के मुताबिक, परिवार में करवाचौथ की पूजा की तैयारी चल रही थी। महिला ने किचन में प्रसाद तैयार किया था। इसके बाद वह दूसरे कमरे में चली गई। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर घर के लोग घबरा गए। वे कुछ समझ पाते, इससे पहले ही किचन में आग फैल चुकी थी। किचन का सामान जलकर खाक सिलेंडर में धमाके के बाद किचन में आग तेजी से फैलने लगी। इसकी चपेट में आने से वहां रखे बर्तन और अन्य सामान जल गए। परिवार के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। इस बीच आग बुझाने के लिए आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। इससे आग को घर के दूसरे हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, किचन का सामान जलने से परिवार को नुकसान हुआ है। पुलिस को दी गई सूचना घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि धमाके के समय कोई भी सदस्य किचन में मौजूद नहीं था। अगर उस समय कोई किचन में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई है। फिलहाल सिलेंडर में धमाका होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे के बाद आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *