गयाजी के एपी कॉलोनी के पास गुरुवार को एक युवक की बाइक चोरी हो गई। वह मां की दवा लेने क्लीनिक गए थे। लौटे तो बाइक गायब मिली। पीड़ित कुंदन कुमार ने आसपास बाइक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने रामपुर थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने कांड संख्या 525/26 दर्ज किया है। कुंदन कुमार मूल रूप से जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के जईबीघा गांव, पोस्ट सागरपुर के निवासी हैं। वह फिलहाल गयाजी शहर के डेल्हा मोहल्ले में अपनी मां के साथ रहते हैं। दवा लेने एपी कॉलोनी पहुंचे थे। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR02AD 8967 है। कुंदन ने पुलिस से बाइक का पता लगाने की मांग की है। रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी से चोर की पहचान कर रही पुलिस
इस मामले में रामपुर थाना अध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि बाइक चोरी को लेकर पीड़ित की ओर से लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज में युवक बाइक को चोरी करते हुए दिख रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बाइक किस दिशा में ले जाई गई। ये भी देखा जा रहा है। गयाजी के एपी कॉलोनी के पास गुरुवार को एक युवक की बाइक चोरी हो गई। वह मां की दवा लेने क्लीनिक गए थे। लौटे तो बाइक गायब मिली। पीड़ित कुंदन कुमार ने आसपास बाइक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने रामपुर थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने कांड संख्या 525/26 दर्ज किया है। कुंदन कुमार मूल रूप से जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के जईबीघा गांव, पोस्ट सागरपुर के निवासी हैं। वह फिलहाल गयाजी शहर के डेल्हा मोहल्ले में अपनी मां के साथ रहते हैं। दवा लेने एपी कॉलोनी पहुंचे थे। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR02AD 8967 है। कुंदन ने पुलिस से बाइक का पता लगाने की मांग की है। रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी से चोर की पहचान कर रही पुलिस
इस मामले में रामपुर थाना अध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि बाइक चोरी को लेकर पीड़ित की ओर से लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज में युवक बाइक को चोरी करते हुए दिख रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बाइक किस दिशा में ले जाई गई। ये भी देखा जा रहा है।

