गोरखपुर के स्कूलों में कल यानी शुक्रवार को PET-2026 परीक्षा के चलते छुट्टी रहेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) धीरेंद्र त्रिपाठी ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। यह फैसला शासन के निर्देश पर लिया गया है।
शासन ने PET-2026 परीक्षा वाले जिलों में 30 अक्टूबर को शैक्षणिक अवकाश रखने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत गोरखपुर में भी छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन संबंधित स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी।
धीरेंद्र त्रिपाठी ने सभी संबंधित अधिकारियों, स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और प्रबंधकों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। अभिभावक और विद्यार्थी स्कूल जाने से पहले छुट्टी की जानकारी अपने स्कूल से कर लें। जारी आदेश के अनुसार, PET-2026 परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को शैक्षणिक अवकाश रहेगा।

