श्रीगंगानगर| पंचायती राज आम चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी, कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कानून-शांति व्यवस्था पर बात की। ईवीएम कमिशनिंग पर चर्चा कर मतदान दलों की रवानगी के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने मतदान केंद्रों पर बिजली-पानी सहित जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को आपसी समन्वय से चुनाव कार्य समय पर पूरा करने को कहा। वीसी में एसपी हरिशंकर यादव मौजूद रहे। एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार मौजूद रहे। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे। जिले के सभी रिटर्निंग अधिकारी वर्चुअली जुड़े।

